Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Book Row: Shinde Sena Tears Pages, Targets Uddhav Thackeray Over Savarkar Remarks

सोनिया गांधी की किताब पर शिवसेना का हमला: संजय निरुपम बोले- सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं, पेज 201-443 हटाएं

Wed, 18 Nov 2026 01:39 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 18 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। शिंदे शिवसेना ने किताब के पन्ने फाड़कर विरोध जताया और उद्धव ठाकरे से कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल किए।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Book Row: Shinde Sena Tears Pages, Targets Uddhav Thackeray Over Savarkar Remarks
सोनिया की किताब पर महाराष्ट्र में गरमाई सियासत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर महाराष्ट्र में विवाद बढ़ता जा रहा है। वीर सावरकर पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना ने विरोध जताया और किताब की पन्ने फाड़े। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम और राष्ट्रीय सचिव शाइना एनसी ने मुंबई में बयान जारी कर किताब के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई। शिवसेना नेताओं ने प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से किताब के पेज नंबर 201 और 443 हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


संजय निरुपम बोले- बालासाहेब ठाकरे सावरकर का सम्मान करते थे
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि वीर सावरकर को लेकर पहले भी बड़ा राजनीतिक विवाद हुआ था। उनके मुताबिक, उस समय संसद में विरोध हुआ था और इसका असर मुंबई तक पहुंचा था। निरुपम ने बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मन में सावरकर के प्रति बहुत सम्मान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने दावा किया कि शिवाजी पार्क में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बालासाहेब ठाकरे ने मणिशंकर अय्यर के पुतले पर चप्पल मारी थी। निरुपम ने सवाल उठाया कि आज जो लोग खुद को बालासाहेब ठाकरे की विरासत का उत्तराधिकारी बताते हैं, वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि किताब के पेज 201 पर सावरकर के बारे में अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। निरुपम ने सावरकर के जेल जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 11 साल तक जेल में यातनाएं झेलीं। शिवसेना इस किताब की निंदा करती है।

शाइना एनसी ने भी जताई आपत्ति, इतिहास को दोबारा लिखने का लगाया आरोप
शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि सोनिया गांधी ने किताब में सावरकर को हिंदुत्व को लेकर बहिष्कारवादी बताया है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे सावरकर को हिंदुत्व की आत्मा मानते थे। शाइना एनसी ने कहा कि सावरकर ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया और जेल में लंबा समय बिताया। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी को उनके बलिदान पर टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया?
 

शाइना ने आरोप लगाया कि किताब के पेज 201 और 443 में इस्तेमाल किए गए शब्दों से ऐसा चित्र पेश किया गया है, मानो भारत में कोई फासीवादी हिंदू शासन रहा हो। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का अर्थ सभी के साथ न्याय करना और किसी का तुष्टीकरण नहीं करना है। उन्होंने प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से दोनों पन्नों को हटाने की मांग करते हुए कहा कि सावरकर के योगदान और बलिदान को इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता।


राहुल गांधी के अर्थव्यवस्था वाले बयान पर भी साधा निशाना
इस दौरान संजय निरुपम ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक जैसी वैश्विक संस्थाओं ने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को अच्छा बताया है।

निरुपम ने दावा किया कि भारत की GDP वृद्धि दर 7.7 फीसदी से अधिक है और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी धरती पर भारत की अर्थव्यवस्था की आलोचना करना देश के हितों के खिलाफ है। निरुपम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बयानों से ऐसा लगता है कि उन्हें देश से प्रेम नहीं है या वे विदेशी एजेंसियों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed