फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पर्यूषण पर्व पर उतम सत्य धर्म के पालन हेतु प्रेरित किया

पर्यूषण पर्व पर उतम सत्य धर्म के पालन हेतु प्रेरित किया

Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पर्यूषण पर्व पर उतम सत्य धर्म के पालन हेतु प्रेरित किया
सभी धर्मों के मध्य में सत्य वचन प्रधान
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मंडी स्थित मंदिर में पर्यूषण पर्व महोत्सव में भक्ताभर स्तोत्रवाचन प्रतियोगिता की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। भक्ताभर स्तोत्र की रचना आचार्य मानतुंग ने की। इसका श्रवण, मनन व उच्चारण मानव जीवन के लिए अत्यंत कल्याणकारी है।

नगर के नौ मंदिरों में बुधवार को उत्तम सत्य धर्म की भक्तिभाव से मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। पीत व केसरिया वस्त्रों में श्रीजी की शांतिधारा का कार्य विधानाचार्य जी ने संपन्न कराया। धर्मसभा में अंतसमती व आमषमती माता जी ने उत्तम सत्य धर्म के स्वरूप के वर्णन में बताया कि जो सत्य वचन है, व ही धर्म है। अनेक दोषों का निराकरण करने वाला है। सभी धर्मों के मध्य में सत्य वचन प्रधान है। समस्त विधानों में सत्य बड़ा विधान है। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मनोज आढ़ती, अनुराग प्रधानाचार्य, नरेंद्र, डॉ. क्षितिज, प्रदीप टीकरी, प्रवीण, रवि, ऋषभ औषधि, सिद्धार्थ, नवीन, कुलदीप, सुरेंद्र, सुधीर मुखिया, नीरज जैन प्रवक्ता, डा. ज्योति, रजनी प्रवक्ता, सपना, नीलम, निधी, राजरानी, डा. आशा, रजनीश सराय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed