{"_id":"62d1ad5f569c8c5b482e2ba1","slug":"326-got-booster-dose-on-first-day-muzaffarnagar-news-mrt597146178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 326 ने लगवाई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 326 ने लगवाई बूस्टर डोज
विज्ञापन
आयुष विभाग में बूस्टर डोज लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगना शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए निशुल्क कोरोनारोधी बूस्टर डोज लगाना शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन 326 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आयुष विभाग में डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। 18 साल से ऊपर के लोगों को नि:शुल्क बूस्टर डोज सरकार का बड़ा कदम है। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही निशुल्क कोरोना बूस्टर डोज लगाई जा रही थी। मगर, अब सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए कोरोना की दूसरी डोज लगवाए हुए छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजाबी बरातघर गांधी कॉलोनी एवं ओम पैराडाइज जानसठ रोड पर विशेष निशुल्क कैंप लगाए गए हैं, जहां पर नगरवासी अपना निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं। एसीएमओ डॉ शरण सिंह, डॉ राजीव निगम, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ अक्षय कात्यान, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, स्टेनो अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।