फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिरगपुर में संघर्ष की सूचना पर दौड़ा अधिकारी, मामला झूठा निकला

मिरगपुर में संघर्ष की सूचना पर दौड़ा अधिकारी, मामला झूठा निकला

Sun, 19 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मिरगपुर में संघर्ष की सूचना पर दौड़ा अधिकारी, मामला झूठा निकला
मिरगपुर में संघर्ष की सूचना पर दौड़े अधिकारी
विज्ञापन

देवबंद। मिरगपुर गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष होने की झूठी सूचना ने एसडीएम और सीओ को दौड़ा दिया। दोनों अधिकारी आनन फानन में फोर्स के साथ गांव में पहुंचे, लेकिन वहां सबकुछ सामान्य मिला।

मिरगपुर गांव में धर्मशाला की करीब 182 बीघा भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। बीते दिनों दोनों पक्ष इस मामले में एसडीएम राकेश कुमार से मिले और उनके समक्ष अपना अपना पक्ष रखा था। जिस पर एसडीएम ने उन्हें मौके पर जाकर मुआयना किए जाने और इसके लिए कमेटी गठित किए जाने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करते हुए वापस भेज दिया था। शनिवार की दोपहर अफवाह फैली की इसी मामले को लेकर मिरगपुर में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया है। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो एसडीएम राकेश कुमार और सीओ अजय शर्मा आनन फानन में फोर्स को साथ लेकर गांव में पहुंचे, लेकिन वहां सब कुछ सामान्य मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि किसी ने झूठी सूचना दी थी। हालांकि बाद में अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर उनके साथ मीटिंग की और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed