फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंदुस्तान गंगा-जमुनी तहजीब का देश : सईदुज्जमा

हिंदुस्तान गंगा-जमुनी तहजीब का देश : सईदुज्जमा

Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिंदुस्तान गंगा-जमुनी तहजीब का देश : सईदुज्जमा
देवबंद (सहारनपुर)। विकास एवं सुरक्षा समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों ने त्योहारों को आपसी भाईचारे का परिचायक बताते हुए आपस में मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमा ने कहा कि हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब का देश है। यहां सदियों से हर जाति व धर्म के लोग एक दूसरे के सुख-दुख व त्योहारों में शरीक होते हैं। त्योहारों में होली पर्व का अपना अलग ही महत्व है, क्योंकि पर्व हमें प्रकृति, अपनी परंपरा और विरासत से जुड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे का संदेश देता है। अंतरराष्ट्रीय शायर डा. नवाज देवबंदी, डा. डीके जैन और प्रधानाचार्य डा. शमीम मुर्तजा फारूकी ने आपसी सौहार्द को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे से मिलते जुलते रहने का आह्वान किया। संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार और अशोक गुप्ता ने कहा कि समिति अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हर वर्ष होली और ईद मिलन का आयोजन करती है। साथ ही समय-समय नगर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनका ध्यान आकर्षित कराती है। इनके अलावा जनार्दन दास त्यागी, समाजसेवी सलीम कुरैशी, फैसल नूर शब्बू, दीपकराज सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, शमशाद जंग, अय्यूब बेग, नसीम अंसारी, मजाहिर हसन, तहसीन खां, चौधरी ओमपाल सिंह, अधिवक्ता संदीप शर्मा, अंसार मसूदी और कादिर खां आदि ने भी विचार रखे। संचालन रेहान अहमद और डा. मुजम्मिल हसन ने किया। कार्यक्रम में समित अध्यक्ष नीरज कंसल, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जमालुद्दीन अंसारी, डा. मौ. आजम, विजेश कंसल, संदीप गुप्ता, जरीफ अहमद अंसारी, संतोष अग्रवाल, हाजी मौ. आसिफ, सुभाष चंद त्यागी, शांति त्यागी, निसार अहमद, योगेश त्यागी, डा. धूम सिंह, नवाब अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed