{"_id":"5c685b3dbdec22270200e06d","slug":"191550342973-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण गायों को घेरकर गांव में ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण गायों को घेरकर गांव में ले गए
विज्ञापन
ग्रामीण गायों को घेरकर गांव में ले गए
मोरना। गांव बिहारगढ़ में खेतों में फसलों का नुकसान कर रही गायों को ग्रामीण घेरकर गांव में ले गए। प्रशासन को फसलों के नुकसान से अवगत कराते हुए सूचना देकर न्याय की मांग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम जानसठ व सीओ भोपा ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत करते हुए गायों को गंगा खादर में छुड़वा दिया।
भोपा के गांव बिहारगढ़ शुकतीर्थ गंगा खादर की तलहटी में बसा हुआ है। शनिवार को खेतों में कार्य करने पहुंचे ग्रामीणों ने गेहूं और गन्ने की फसल में गायों द्वारा नुकसान करने का दावा जताया। ग्राम प्रधान बुद्धराम चौहान, शिवकुमार, बबलू, अमित, मोनू, विक्रम, भुल्लन, सोहनवीर, राजेंद्र, गोविंद, रामबीर, कर्म सिंह आदि काफी संख्या में ग्रामीण करीब 70 गायों को खेतों से निकालकर उनको घेर करके गांव ले आए। ग्रामीणों ने गायों द्वारा किए जा रहे फसलों के नुकसान को लेकर जिलाधिकारी व एडीएम आदि अधिकारियों को अवगत कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की। सूचना पर एसडीएम जानसठ विजय कुमार व सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद सभी गायों को गंगा खादर में छुड़वाया।