फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लेखक कमल देवबंद की पुस्तक का हुआ विमोचन

लेखक कमल देवबंद की पुस्तक का हुआ विमोचन

Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
लेखक कमल देवबंद की पुस्तक का हुआ विमोचन
लेखक कमल देवबंद की पुस्तक का हुआ विमोचन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी की पुस्तक ‘व्यक्ति जो विशेष है’ का विमोचन क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने किया।
रविवार को मजनूवाला रोड स्थित सभागार में विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि देवबंद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने ज्ञान, अपनी सेवा, संस्कार और सभ्यता के कारण विश्व स्तर पर विशेष स्थान रखता है। इसकी सुरक्षा और विस्तार की हम सबकी जिम्मेदारी है। चाहे वह किसी धर्म और जाति से हो। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह रोड ने कहा कि वर्तमान में साझा संस्कृति ही इस देश की अमूल्य धरोहर और परंपराओं को बचा सकती है। वर्तमान समय में ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता है। इसमें देश के लिए बलिदान देने वालों का वर्णन हो। कमल देवबंदी का यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होगा। इस्लामिक विद्वान मौलाना नदीमुल वाजदी ने कहा कि किताब में जिस तरह से सभी वर्गों को स्थान दिया गया है, वह सराहनीय है। इससे देवबंद को नई पहचान मिलेगी। भाजपा नेता हुलाशराय सिंघल, खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार, अशोक गुप्ता, अरविंद सिंघल और तनवीर चिश्ती ने भी पुस्तक का महत्व बताया। लेखक कमल देवबंदी ने बताया कि पुस्तक में क्षेत्र के उन 109 हिंदू-मुस्लिम लोगों का परिचय संकलित है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देवबंद का नाम रोशन किया है। संचालन डा. सुधीर ने किया। कार्यक्रम में दीपकराज सिंघल, विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक साहनी, हरिकृष्ण मल्होत्रा, राजकिशोर गुप्ता, दीपक त्यागी, अनुज कुमार, साबिर सिद्दीकी, नजम अहमद, मोहम्मद असद, शाह फैसल मसूदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed