फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यूपीएसएसएससी

यूपीएसएसएससी

Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
6082 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपीएसएसएससी की परीक्षा में जिले में 6082 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां 11 परीक्षा केंद्रों पर बीस हजार को परीक्षा देनी थी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी चौकसी बरती। तीन सेक्टर और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
यूपीएसएसएससी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सुबह से ही सतर्क नजर आया। 11 परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के दौरान 6082 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिले के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त अतुल कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान लाला जगदीश प्रसाद में एक युवक पकड़ा गया, जो दूसरे युवक के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई थी। 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रत्येक केंद्र पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका गायब होने पर मचा शोर
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका गायब होने पर शोर मच गया। अफसरों ने जल्दबाजी में जांच की तो पता चला कि उत्तर पुस्तिका है। बाद में मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी में मचा हंगामा
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने बाहर अपने बैग आदि जमा कर रखे थे। बैग वापिस लेने के दौरान उनसे बैग के पांच रुपये के स्थान पर बीस रुपये मांगे गए तो हंगामा खड़ा हो गया। यहीं नहीं मारपीट भी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed