{"_id":"5ac918954f1c1bcf618b6028","slug":"171523128469-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुक किया
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने शिक्षा की अलख जगाई
पुरकाजी। स्कूल चलो अभियान के तहत कस्बे और देहात क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में विश्व स्वास्थ्य दिवस और गंगा हरितिमा अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
कस्बे में शिक्षा और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी ने किया। जूनियर हाईस्कूल से प्रारंभ हुई रैली कस्बे के मेन बाजारों और मार्गों से होकर वापस स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुई। चेयरमैन और वन दरोगा बिजेंद्र सिंह ने बच्चों से अपनी पढ़ाई मेहनत व लगन से करने की अपील की। इस दौरान इरशाद फरीदी, मुकेश शर्मा, मोहसीन अहमद, मोहम्मद सुलेमान, नदीम कुरैशी, खुर्रम अहमद आदि लोग मौजूद रहे। उधर, भूराहेड़ी में भी रैली निकाली गई। रैली स्कूल प्रांगण से आरंभ होकर गांव की गलियों से निकलकर स्कूल में ही संपन्न हुई। रैली में ग्राम प्रधान नवीन राठी ने बच्चों से नारे लगवाकर ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने और पानी एकत्र न होने देने का आह्वान किया। रैली में प्रधानाध्यापिका कौशल्या शर्मा, महेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, दीपशिखा, निधि, रश्मि देवी, सुखपाल सिंह, अनिता देवी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
लघु किसान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेडी की ओर से भोजाहेडी के किसान मुनफैत के आवास पर लघु किसान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव और मिल के डीजीएम सैम अंसार ने बताया कि योजना के तहत मिल क्षेत्र में प्रति वर्ष प्रत्येक गांव से दो ऐसे किसानों का चयन किया जाएगा, जिनके पास कृषि योग्य कुल दो एकड़ या उससे कम भूमि हो। इसके अलावा उन किसानों को मिल के कुशल कर्मचारियों द्वारा आधुनिक व एवं वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मिल कर्मचारियों की देखरेख में ही गन्ना बुआई हेतु खेत तैयार कराया जाएगा। संयुक्त निदेशक डॉ विनेश कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार सिंह, अनिल चौहान, तेजबीर, विरेंद्र राठी, राजबीर, जगदीश, ओमकुमार आदि मौजूद रहे।