{"_id":"59cbf5944f1c1bb6538b4b49","slug":"171506538900-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू किसानों को माल भाड़े पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसानों को माल भाड़े पर मिलेगा अनुदान
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू किसानों को माल भाड़े पर मिलेगा अनुदान
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार ने आलू किसानों को माल भाड़े में छूट दी है। यह पहला अवसर है, जब किसानों को तीस सौ किलोमीटर अधिक दूरी वाली मंडियों में अपना आलू ले जाकर बेचने पर टोटल माल भाड़े पर 25 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। यह अनुदान उद्यान विभाग किसानों को देगा।
सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कलक्ट्रेट में आलू उत्पादकों, कोल्ड स्टोर मालिकों के साथ बैठक करके सरकार की योजना के बारे में किसानों को बताया। बैठक में किसानों और स्टोर मालिकों के बीच हुई वार्ता में इस बार कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करने की सहमति बनी। गत वर्ष की भांति इस बार भी अप्रैल से लेकर 30 नवंबर तक आलू भंडारण के दाम शुगर फ्री 240 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य आलू के दाम 220 रुपये प्रति क्विंटल रखे गए। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि सरकार ने इस बार आलू किसानों को माल भाडे़ में अनुदान देने का निर्णय लिया है। कोल्ड स्टोर से 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मंड़ी में आलू ले जाकर बेचने पर किसानों को यह अनुदान दिया जाएगा। इसके पचास रुपये प्रति क्विंटल या टोटल भाड़े का 25 प्रतिशत अनुदान किसानों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले से किसान पंजाब के अलावा पटना, सूरत तक की मंडियों में अपना आलू बेचने जाते है। इन मंडियों में आलू लेकर जाने वाले किसान इस अनुदान से लाभान्वित होंगे।