फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंडरपास निर्माण की मांग नहीं हुई पूरी

अंडरपास निर्माण की मांग नहीं हुई पूरी

Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण की मांग नहीं हुई पूरी
अंडरपास निर्माण की मांग नहीं हुई पूरी
विज्ञापन

खतौली। नगरवासियों की श्मशान घाट में आने के लिए अंडरपास निर्माण की मांग को रेलवे विभाग ने ठंडे बस्ते में है। इस मांग को लेकर नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर चार दिनों तक भूख हड़ताल की थी।
जानसठ रोड पर ओवरब्रिज निर्माण से रेलवे फाटक पर लोगों को जाम से राहत तो जरूर मिली। लेकिन नागरिकों के लिए समस्या पैदा हो गई। रेलवे लाइन के पार जगत कालोनी के पास श्मशान घाट है।अंतिम संस्कार के लिए शवों को लेकर रेलवे फाटक के रास्ते से होकर जाना होता है। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया। जिस कारण नागरिकों को रेलवे लाइन को पार करके शव लेकर श्मशानघाट जाना पड़ता है। नागरिकों ने 2016 में ही श्मशानघाट आने जाने के लिए अंडरपास निर्माण की मांग शुरू कर दी थी। नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर अंडरपास की मांग को लेकर चार दिन तक भूख हड़ताल की थी। रेलवे विभाग की ओर से आश्वासन मात्र ही मिल सका था। गत वर्ष रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी रेलवे स्टेशन के सामने से रेलवे ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। तब एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने रेलवे के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाप्त कराया था। अजय जनमेजय, राहुल, अंकुर संगल, प्रदीप, मनोज, रालोद नेता धर्मेंद्र तोमर आदि का कहना है कि अंडरपास निर्माण नहीं होने से लोगों को शव लेकर अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करके श्मशान घाट जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तहसील में रेलवे विभाग, सेतु निगम अधिकारियों के साथ रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। जिसमें बुआड़ा रेलवे फाटक के पास अंडरपास का निर्माण कराने की जगह निर्धारित की गई थी। जिसे लेकर सभी ने सहमति जताई थी। अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। -इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed