{"_id":"5a41507c4f1c1b5c248b49d5","slug":"151514229884-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार और समाज की धुरी है मातृशक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार और समाज की धुरी है मातृशक्ति
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार और समाज की धुरी है मातृशक्ति
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में महिला योग शक्ति दिवस के माध्यम से नैतिक मूल्यों के प्रति साधिकाओं को जागृत किया गया।
शामली रोड स्थित मोहल्ला गऊशाला में ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल के योग साधना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पूरे देश के योग साधना केंद्रों पर महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति परिवार और समाज की धूरी है। नारी का उत्थान ही देश का उत्थान है। सुशिक्षित, आत्मनिर्भर, साहसी बेटियां बनेगी तो निश्चित ही देश सशक्त बनेगा। मुख्य अतिथि डॉ शारदा मिश्रा ने कहा कि नारी समाज और राष्ट्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए महिलाएं योग अपनाएं। कामेश मलिक एवं डॉ शारदा ने प्रेरणादायक भजन सुनाएं। पवन सिंह बालियान, राजपाल सिंह, ऋषिपाल, ओमप्रकाश वर्मा, यज्ञदत्त आर्य, विश्वानी कुमार, विपुल, राजसिंह पुंडीर, मुकेश सिंघल, रेखा शर्मा, मुनेश मान, पूनम, जयवती पंवार, संतुष्ठि आदि मौजूद रहे।