{"_id":"5a414f6a4f1c1bbd208b8c19","slug":"151514229610-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अस्पतालों का बदलेगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अस्पतालों का बदलेगा ठिकाना
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेदिक अस्पतालों का बदलेगा ठिकाना
मुजफ्फरनगर। किराए के भवन में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पतालों के दिन फिरने वाले हैं। इन अस्पतालों का प्रदेश सरकार ने ठिकाना बदलने का फरमान जारी किया है। किराये की बिल्डिंग को छोड़कर अब आयुर्वेदिक अस्पताल एलोपैथिक विभाग में शिफ्ट किए जाएंगे। एक ही छत के नीचे आयुष-एलोपैथी से रोगियों का इलाज होगा। इसके लिए विभागों को आदेश जारी हो चुके हैं।
प्राथमिक-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों और चिकित्सकों के बिगड़ते अनुपात को संभालने के लिए प्रदेश सरकार जद्दोजहद कर रही है। इसके लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक को एक साथ बैठाकर रोगियों का उपचार कराए जाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए ऐसे आयुर्वेदिक अस्पतालों का चुनाव किया गया है, जहां मरीजों की संख्या कम है। उन्हें इस स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां पर सीएचसी-पीएचसी मरीज अधिक हैं और चिकित्सकों की संख्या कम है। इसको लेकर प्रथम चरण में जनपद के उन आयुर्वेदिक अस्पतालों को शिफ्ट किया जाएगा, जो किराए के भवन में संचालित है। विभागी की जांच रिपोर्ट में शुक्रताल में दो अस्पताल, बुढ़ाना-टोड़ा कल्याणपुर में एक-एक है, जबकि खादरवाला और बसेड़ा में भी आयुर्वेदिक अस्पताल किराए की बिल्डिंग में चल रहे हैं। पहले चरण में इन्हें ही शिफ्ट किया जाएगा, जबकि नि:शुल्क भवनों में चल रहे अस्पतालों को राहत दी गई है। आयुर्वेदिक विंग के अलावा भी होम्योपैथिक विभाग से भी चिकित्सकों को सामुदायिक अस्पतालों में तैनात किया जाना है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आशा बजाज ने बताया कि प्रथम उनके विभाग के छह अस्पतालों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिफ्ट किया जाएगा। इनमें शुक्रताल, बुढ़ाना, खादरवाला आदि के अस्पताल शामिल है। चिकित्सकों की तैनाती भी तैयारियां चल रही है।