फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहीद मनोज कुमार की प्रतिमा का अनावरण

शहीद मनोज कुमार की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शहीद मनोज कुमार की  प्रतिमा का अनावरण
भोपा (मुजफ्फरनगर)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान मनोज कुमार की उसके पैतृक गांव निरगाजनी में प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

भोपा के गांव निरगाजनी में कर्मचंद मजदूर के घर में 1992 में जन्मे मनोज कुमार 25 सितंबर 2011 को सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 24 अपैल 2017 को छत्तीसगढ़ के सुकमा के चिंतागुफा क्षेत्र के बुर्कापाल में सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के कैंप पर हमले में नक्सलियों से मुकाबला करते मनोज कुमार ने शहादत पाई थी। उसकी मां राजेश देवी और भाइयों ने निरगाजनी गांव में शहीद मनोज की प्रतिमा स्थापित की, जिसका शुक्रवार को अनावरण हुआ। खतौली विधायक विक्रम सैनी, भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, आरएसएस नेता सेवादास ने कहा कि शहीद मनोज कुमार के बलिदान पर पूरे जिले को गर्व है।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, अनिल राठी, लोकेंद्र, अमित राठी, महा मंडलेश्वर गोपाल जी महाराज, स्वामी कृपालदास, स्वामी भजनानंद, संजय, नवीन सैनी, सुनील तायल, प्रधान विजयपाल, सीओ मौहम्मद रिजवान, भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह, प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, शहीद की मां राजेश देवी, बड़े भाई जॉनी, भाभी निशा, छोटे भाई रमेशचंद, टिंकल, अंकित और बहन आरजू, पलक, पायल आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed