फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संदिग्ध हालत में विवाहिता ने आग लगाई

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने आग लगाई

Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता ने आग लगाई
महिला ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन

सिखेडा। गांव भिक्की में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

सिखेड़ा के गांव भिक्की निवासी दलित गजेंद्र पुत्र हरफूल की पत्नी किरण ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि किरण व गजेंद्र की यह दूसरी शादी है, जो करीब एक साल पहले हुई थी। किरण फोन पर बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर पति से शनिवार रात में उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed