फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंसूरपुर रेलवे फाटक पर किसानों का आज विशाल धरना

मंसूरपुर रेलवे फाटक पर किसानों का आज विशाल धरना

Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर रेलवे फाटक पर किसानों का आज विशाल धरना
मंसूरपुर रेलवे फाटक पर किसानों का आज धरना
विज्ञापन

मंसूरपुर। रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा से क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में किसानों ने सोमवार को मंसूरपुर रेलवे फाटक पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।।

बता दें कि रेलवे विभाग ने मंसूरपुर रेलवे फाटक को सोमवार से स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। रेलवे विभाग का कहना है कि रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है तथा रेलवे फाटक यार्ड के बीच में पड़ रहा है, यदि फाटक से आवागमन जारी रहा, तो दुर्घटना होने का खतरा है। रेलवे विभाग की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है, जिससे यातायात प्रारंभ हो गया है। साथ ही रेलवे फाटक पर कम ऊंचाई का अंडरपास भी बन गया है, जिससे पैदल यात्री तथा छोटे वाहन आ जा सकते हैं। उधर, किसानों का कहना है कि शुगर मिल में भैंसा बुग्गी में गन्ना ले जाने पर किसानों को फाटक बंद हो जाने से बेहद परेशानी होगी। किसान चाहते हैं कि जब तक शुगर मिल चले, रेलवे फाटक खुले रहें तथा शुगर मिल बंद हो जाने के बाद ऑफ सीजन में रेलवे फाटक को बंद कर दिया जाए। रविवार को मंसूरपुर में एक बैठक कर किसानों ने सोमवार को रेलवे फाटक पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। किसानों का कहना है कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ, तो वे रेलवे ट्रैक भी जाम कर सकते हैं। इस दौरान रालोद नेता पंकज राठी, इंद्र भगत जी, हरपाल सिंह, जगपाल जोहरा, विकास बालियान, संजीव राठी आदि मौजूद रहे। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल फौजी का कहना है कि रेलवे फाटक को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन पहले शुगर मिल में गन्ना लाने वाले किसानों की समस्या का समाधान करें। सोमवार को वे अपने पूरे दल बल के साथ धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed