{"_id":"5b3920b14f1c1bc5628b81ce","slug":"111530470577-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में किसानों का हो रहा उत्पीडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में किसानों का हो रहा उत्पीडन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार में किसानों का उत्पीड़न
चरथावल। भाकियू अंबावत की पंचायत में किसानों ने कहा कि योगी सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। चरथावल के जितेंद्र त्यागी को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
रविवार को नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी बंटू के आवास पर आयोजित किसानों की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया है। विद्युत निगम द्वारा किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान होने तक तमाम बिजली और राजस्व संबंधी वसूली स्थगित करने की मांग प्रशासन से की है। संगठन के सुनील तोतर ने कहा कि रोहाना में टोल प्लाजा पर अधूरे निर्माण के बावजूद टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के किसानों की कारों से मासिक टैक्स के रूप में टोल वसूला जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत के जन्म दिन पर केक काटा गया। जिलाध्यक्ष संजीव ने बंटू त्यागी को ब्लॉक अध्यक्ष, बिल्लू को उपाध्यक्ष, सत्यकुमार, राजू त्यागी, डॉ. आशु, पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष शाह आलम, डॉ. इमरान, सतीश त्यागी, बॉबी त्यागी मौजूद रहे।