{"_id":"5a414f504f1c1b96698bb227","slug":"111514229584-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान बताएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान बताएंगे अफसर
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को मिलावटी खाद्य सामग्री की पहचान बताएंगे अफसर
मुजफ्फरनगर। दूध, फल, सब्जी के साथ गुड़ और मिठाइयों में मिलावट की पहचान बताए जाने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अधिकारी विद्यार्थियों को मिलावटी पदार्थ की पहचान करने के साथ बाजार में खरीदारी करते समय किन-किन बातों का ख्याल रखा जाए इन महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएंगे, ताकि सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
पब्लिक स्कूलों, इंटर कालेज के साथ डिग्री कालेज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अब बच्चों की पाठशाला के बीच अपनी कार्यशाला चलाएगा। इसके लिए स्कूलवार चार्ट बनाया जा रहा है, जिसमें फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी बच्चों को मिलावट के प्रति जागरूक करेंगे। विभाग का मानना है कि बच्चे, छात्र-छात्राएं अनेक बार रेस्टोारेंट, होटल, ढाबों के साथ दुकानों से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स, बरगर, फास्टफूड आदि खरीदते हैं। इनमें कितनी गुणवत्ता है और किस स्तर पर बनाई गई है। यह जानकारी बच्चों को नहीं हो पाती है। ऐसे में गलत वस्तु खाने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, जबकि गोरखधंधा करने वालों की मौज रहती है। इसको लेकर ही विद्यालयों, डिग्री कालेजों में कार्यशालाएं की जाएंगी, जिसमें विद्यार्थियों को इनकी जानकारी दी जाएगी। बाजार में खरीदारी करते समय सामग्री पर दी गई जानकारी सही है या नहीं, उसकी एक्सपायरी तिथि कब तक है। इसकी जानकारी से अधिकारी बच्चों को रू-ब-रू कराएंगे। विभागीय अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि बच्चों में खाद्य सामग्री और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। जल्द ही जनपद के स्कूलों में कार्यक्रम शुरू कराए जाएंगे।
-