फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टायर पंक्चर होने से पलटी पिकअप

टायर पंक्चर होने से पलटी पिकअप

Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
टायर पंक्चर होने से पलटी पिकअप
टायर पंक्चर होने से पलटी पिकअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। रहकड़ा की पुलिया पर टायर पंक्चर होने से पिकअप अचानक बीच सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार दादा-पोता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर न होने से वे घंटों तड़पते रहे। बाद में घायलों को पहले मोरना और फिर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फ़िरोजाबाद निवासी अकबर (70) अपने पोते वाहिद के साथ परचून की दुकान के लिए सामान लेकर पिकअप गाड़ी में मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। जैसे ही पिकअप रहकड़ा पुलिया पर पहुंची, अचानक उसका टायर पंक्चर हो गया और वह बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक खालिद के साथ ही दादा-पोता भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी भोपा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की गैर मौजूदगी के चलते तीनों घंटों तक तड़पते रहे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर हंगामा किया, जिस पर उन्हें मोरना पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दादा-पोते को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रसूलपुर से अपहृत युवती बरामद, आरोपी फरार
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव से 12 फरवरी को एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती के पिता ने गांव के ही अक्षय समेत तीन महिलाओं पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस तभी से अपहरण में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात युवती को बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed