{"_id":"5a5662c24f1c1bf9188b458f","slug":"101515610818-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन में कैरियर बनाए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन में कैरियर बनाए विद्यार्थी
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग में फैशन कार्यशाला हुई। बेल्जियम से आई फैशन ड़िजाइनर एमी यॉग और पीटर यॉग ने विद्यार्थियों को फैशन परिधान तथा उनके रंगों और पोर्टफोलियों ड़िजाइनिंग की बारीकियां समझाते हुए इसमें अपना कैरियर बनाने का आह्वान किया।
संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ और निदेशक मनोज धीमान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रहा। मुख्य वक्ता एमी यॉग ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्यादा ध्यान अपने पोर्टफोलियो पर देना चाहिए, क्योंकि पोर्टफोलियो फैशन के क्षेत्र में अपना अलग महत्व रखता है। पोर्टफोलियो द्वारा विद्यार्थी के कौशल तथा उसके कार्य का आंकलन किया जाता है। फैशन के विद्यार्थियों के भविष्य में पोर्टफोलियो की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो विद्यार्थियों को इस प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाता है। एमी यॉग ने विद्यार्थियों को कपड़ों की डिजाइनिंग और रंगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि बेल्जियम के लोग साधारण कलर का प्रयोग करते हैं जबकि भारतीय संस्कृति में विविधिता के कारण अलग-अलग परिधान देखने को मिलते हैं। भारत के लोग चटकीले रंगों के परिधानों को त्यौहारों एवं अन्य अवसरों के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में भी पहनना पसंद करते हैं। उन्होंने फैशन के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत में फैशन के क्षेत्र में कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। किसी भी एक विषय पर ज्यादा अभ्यास कर कुशलता प्राप्त करें। जिससे कैरियर के निर्माण में सफलता मिलती है। एमी यॉग तथा पीटर ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न ज्वैलरी एवं डिजाइनर परिधानों की प्रशंसा की। विभागाध्यक्षा रुपल मलिक ने आभार व्यक्त किया। रजनीकांत, अमित कुमार, आशीष गर्ग, बिन्नू पुंड़ीर, अनु, अनीता चौहान, रीना त्यागी आदि मौजूद रहे।