फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth murdered in Moradabad railway station premises

Moradabad News: मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की हत्या

Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Moradabad railway station premises
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर पांच के सामने परिसर में ही एक युवक की हत्या कर दी। उसके शव को केजीके कॉलेज पुल के पास खंडहर में फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जान गंवाने वाला युवक सोनू संभल के हातिम सराय निवासी था और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी की बोतल बेचता था। इस मामले में जीआरपी ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

संभल के हातिम सराय निवासी पेशे से राज मिस्त्री भगवत कश्यप के चार बेटों में सबसे बड़ा सोनू कश्यप (27) मझोला के कांशीराम नगर में तीन माह से किराये का कमरा लेकर रह रहा था। वह अन्य युवकों के साथ ट्रेनों में पानी की बोतल बेचता था। भगवत कश्यप और उनके बाकी तीन बेटे मोनू, मनीष और अमर सिंह संभल में रहते हैं। भगवत कश्यप ने बताया कि उनके पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी युवक ने कॉल की और बताया कि उनके बेटे सोनू का शव रेलवे स्टेशन परिसर में लाइपार साइड में केजीके कॉलेज पुल के पास वरिष्ठ खंड अभियंता इंचार्ज (रेल पथ) आशुतोष कुमार के दफ्तर के सामने खंडहर में पड़ा है। इसकी सूचना मिलने पर भगवत अपने तीनों बेटों के साथ मौके पर आ गए। भगवत ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनके बेटे के सिर से खून बह रहा है इसके अलावा खंडहर के आस पास कई जगह खून पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे की पीट पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जीआरपी मझोला क्षेत्र का मामला बताती रही
मुरादाबाद। खंडहर के आस पास से गुजरे लोगों ने शव को देखकर तुरंत जीआरपी को सूचना दे दी थी। जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे लेकिन मामला मझोला क्षेत्र का होने का बताकर चले गए थे। इसके बाद मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि क्षेत्र जीआरपी की सीमा में आता है। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई तब जाकर जीआरपी के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। इस दौरान शव मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed