{"_id":"6aa317c0b778e90fdb0f19ee","slug":"manhole-covers-left-open-the-system-has-turned-a-blind-eye-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-990074-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े...बंद हैं सिस्टम की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े...बंद हैं सिस्टम की आंखें
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार को भोजपुर में खुले पड़े मैनहोल में गिरकर तीन साल के अजान की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को संभल के जुनावई में चार साल के अंकित की जान भी पानी भरे गड्ढे में गिरने से चली गई। लेकिन सिस्टम की आंखें अभी भी नहीं खुल रही हैं। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो शहर में कई रास्तों पर मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े थे। कई बड़े नाले भी खतरा बने हुए हैं। स्कूली बच्चे भी यहां से निकलकर जाते हैं।
प्रकाश नगर चौराहा : सड़क किनारे खुला मैनहोल
प्रकाश नगर चौराहे के पास सड़क किनारे पहुंचते ही खुला मैनहोल नजर आता है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। मैनहोल खुला है, लेकिन उसे घेरने के लिए कोई मजबूत सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आता। दिन में तो इसकी मौजूदगी दिखाई दे जाती है, लेकिन अंधेरा होने के बाद यही खुला गड्ढा किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
स्टेशन रोड : कुछ कदम की दूरी पर गहरा नाला
स्टेशन रोड पर सड़क के किनारे खुला नाला है। राहगीरों को इसी के बिल्कुल पास से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क और नाले के बीच सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। बारिश के समय नाले में पानी बढ़ने पर खतरा कई गुना बढ़ने की आशंका है। यह नाला रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन
मानसरोवर कॉलोनी : खुले मैनहोल के आसपास आवाजाही
मानसरोवर कॉलोनी में भी मैनहोल खुला पड़ा है। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यहां सबसे बड़ा खतरा बच्चों के लिए है। खेलते या चलते समय ध्यान भटकने पर बच्चा सीधे खुले मैनहोल में गिर सकता है।
हनुमान नगर से कंजरी सराय तक खुले नाले
हनुमान नगर, मिलन विहार और कंजरी सराय में भी सड़क किनारे खुले नाले दिखाई देते हैं। कई जगह लोगों को नाले से सटकर निकलना पड़ता है। बारिश के दौरान पानी भरने पर सड़क और नाले की सीमा पहचानना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। मिलन विहार में भी सड़क किनारे खुला नाला हादसे का कारण बन सकता है।
वर्जन
शहर में अधिकतर स्थानों पर नाले ढके हुए हैं। गहरे नाले खुले नहीं हैं। यदि कहीं इस तरह का मामला है कि टीम भेजकर नाले को कवर कर दिया जाएगा। लाइनपार में प्रकाश नगर चौराहा के पास सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण चल रहा है। वहां भी यदि कोई होल खुला है तो ढकवा दिया जाएगा।
- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त