{"_id":"6a002febe4175ab50f045198","slug":"yogi-cabinet-expansion-moradabad-division-likely-to-get-bigger-representation-ahead-of-up-polls-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल को मिलेगी हिस्सेदारी, सबसे आगे इनका नाम; ये विधायक भी बन सकते हैं मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल को मिलेगी हिस्सेदारी, सबसे आगे इनका नाम; ये विधायक भी बन सकते हैं मंत्री
Sun, 10 May 2026 12:44 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 10 May 2026 12:44 PM IST
सार
यूपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र से आते हैं। वह जाट समुदाय में भाजपा का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। साथ विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। मंत्री बनने की दौड़ में इनका नाम सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन
योगी कैबिनेट विस्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल को भी हिस्सेदारी मिल सकती है। मंडल से मंत्री बनने की दौड़ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सबसे आगे हैं।
इसके अलावा एमएलसी अशोक कटारिया, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के नामों की भी चर्चा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में मुरादाबाद मंडल के दो विधायकों को जगह मिली है।
रामपुर के बिलासपुर से विधायक बलदेव सिंह औलख और चंदौसी से विधायक गुलाब देवी को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में भूपेंद्र चौधरी को भी शामिल किया गया था। बाद में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा।

मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद
मौजूदा समय में मंत्रिमंडल में मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर के जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौजूदा समय में मंत्रिमंडल में मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर के जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
भूपेंद्र चौधरी के मंत्रीमंडल में तीसरी बार शामिल होने की चर्चाएं
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं। पंकज चाैधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही भूपेंद्र चौधरी के मंत्रीमंडल में तीसरी बार शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

अशोक कटारिया भी दावेदारों में शामिल
इसके अलावा एमएलसी अशोक कटारिया भी दावेदारों में शामिल हैं। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे थे। मुरादाबाद से दूसरे बड़े दावेदारों में उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह शामिल हैं।

उन्हें कुंदरकी में भाजपा का परचम लहराने का तोहफा मिल सकता है। मंडल से चौथे चेहरे के रूप में बढ़ापुर से विधायक सुशांत सिंह हैं। वह पूर्व सांसद सर्वेश के बेटे हैं। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में शामिल थे।
इसके अलावा संगठन से जुड़े पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, अमरोहा जिले के मंडी धनाैरा से दूसरी बार विधायक बने राजीव तरारा समेत अन्य नाम भी शामिल हैं। इसमें मंडल में सैनी बिरादरी की संख्या को देखते हुए सत्यपाल सैनी की दावेदारी मजबूत है।