फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yogi brought back the identity of Brassnagri, which has lost its identity: Shah

अपनी पहचान खो चुकी पीतलनगरी को योगी ने वापस पहचान दिलाई : शाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Yogi brought back the identity of Brassnagri, which has lost its identity: Shah
मुरादाबाद। जन विश्वास रैली में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों का जमकर सराहा। उन्होंने यूपी के साथ-साथ केंद्र की तमाम योजनाओं और फैसलों को गिनाया। साथ ही उनके फायदे भी समझाए।
विज्ञापन

अपने संबोधन में शाह ने कहा कि अपनी पहचान खो चुकी पीतलनगरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वापस पहचान दिलाई है। योगी ने एक जिला-एक उत्पाद शुरू कर हर जिले को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यूपी को विकास के रास्ते पर योगी के अलावा कोई और नहीं ले जा सकता है।
विज्ञापन

केंद्र के प्रमुख कामों की चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे। दिल्ली वाले कुछ नहीं करते थे। आतंकवादियों ने पुलवामा और उड़ी में हमला किया, तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, क्योंकि केंद्र में मोदी की सरकार थी। पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लिया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर काबू पा लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर अच्छा काम किया। ये बबुआ और बुआ विरोध करते थे। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ कॉरिडोर चालू हो गया। शामली जिले में ढाई करोड़ की लागत से पीएसी बटालियन की स्थापना होगी। अब पीएसी को लखनऊ से नहीं आना पड़ेगा। इस बार एकजुट होकर सभी का वोट कमल के निशान पर जाना चाहिए। सुबह से ही लाइन लगकर योगी और मोदी के हाथ को मजबूत करना होगा।
बिजली रानी को भी उठा ले गए सपा वाले
मुरादाबाद। अमित शाह ने कहा कि आपको याद है, जब सपा की सरकार थी तो बिजली कितनी आती थी। ये सपा वाले बिजली रानी को भी उठा ले गए थे। पूर्व की सरकारों में कुछ शहरों में ही बिजली सप्लाई की जाती थी। आज भाजपा की सरकार है, तो बिजली रानी को लाने का काम किया है। हमारी सरकार ने हर घर-हर गांव बिजली पहुंचाई है। ब्यूरो
अभी मायावती की ठंड नहीं उतरी
मुरादाबाद। अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव ही नहीं, बसपा प्रमुख मायावती पर भी कटाक्ष किया। कहा कि अभी तक बहन की ठंड ही नहीं उतरी है, बाद में कहेंगी कि मैंने प्रचार नहीं किया।

शहर के प्रसिद्ध मंदिरों का किया जिक्र
मुरादाबाद। जन जुड़ाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में शहर के प्रसिद्ध काली माता मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी देवी मंदिर का जिक्र किया। एक जिला-एक उत्पाद में पीतल कारोबार को बढ़ाने की चर्चा कर पीतलनगरी की नब्ज पकड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने तीन तलाक खत्म करने की चर्चा से उन्होंने मुस्लिम समाज की महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed