फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   World Cup 2023 Final Ind vs Aus Match Piyush Chawla Said Ahmedabad Wicket Even Better for Mohammed Shami

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया को हराकर हिसाब होगा बराबर, पीयूष बोले- शमी के लिए अहमदाबाद का विकेट और भी बेहतर

Sat, 18 Nov 2023 10:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 10:50 AM IST
सार

World Cup 2023 Final IND vs AUS Match: मुरादाबाद के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर व कॉमेंट्रेटर पीयूष चावला ने कहा कि भारतीय टीम कंगारुओं से 2003 विश्वकप फाइनल का बदला पूरा करने उतरेगी। अब तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम चैंपियन की तरह खेली है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Final Ind vs Aus Match Piyush Chawla Said Ahmedabad Wicket Even Better for Mohammed Shami
पीयूष चावला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 का हिसाब बराबर हो गया है। अब भारतीय टीम कंगारुओं से 2003 विश्वकप फाइनल का बदला पूरा करने उतरेगी। अब तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम चैंपियन की तरह खेली है। इसी अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दादा (सौरव गांगुली) को सम्मान देना चाहिए। ये शब्द विश्वकप में अपनी कमेंट्री से वाहवाही लूट रहे मुरादाबाद के स्टार क्रिकेटर पीयूष चावला ने कहे। उन्होंने कहा कि दादा की कप्तानी में भारतीय टीम 2003 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बार अध्याय को बदलेगा

उस समय हमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 125 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार हमारी टीम इस अध्याय को बदलना चाहेगी। पीयूष ने कहा कि रोहित और गिल अहमदाबाद के मैदान पर एक्स फैक्टर साबित होंगे। जब हिटमैन बेबाक अंदाज से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो टीम निश्चित ही बड़ा स्कोर खड़ा करती है। वहीं अहमदाबाद शुभमन गिल का होम ग्राउंड है, वह गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में इस मैदान पर काफी पसीना बहा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने कर रही अच्छा होमवर्क

शमी को भी यह विकेट रास आता है। जिस रफ्तार से वह चल रहे हैं, फाइनल में उसे जारी रखने की जरूरत है। पीयूष ने कहा कि मैं किसी एक या दो खिलाड़ी का ही नाम नहीं लूंगा बल्कि पूरी टीम शानदार लय में है। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ मैचों में जो खेल दिखाया है, उसे भांपकर भारतीय टीम ने अच्छा होमवर्क कर लिया होगा। निश्चित ही फाइनल मैच रोमांचक और यादगार होने वाला है। पीयूष ने फिर दोहराया कि किसी एक बिंदु पर यह नहीं कहा जा सकता कि भारतीय टीम को यहां काम करने की जरूरत है। बस किसी की नजर न लगे।

विज्ञापन

चेस करने वाली टीम ने जीते हैं पांच में से तीन मैच

पीयूष ने कहा कि अहमदाबाद की पिच शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को अच्छा उछाल देती है। बाद में यही पिच स्पिनरों के लिए मुफीद हो जाती है। अहमदाबाद में खेले गए पिछले पांच मैचों में से तीन लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं ऐसे में टॉस जीतना कप्तान के लिए अहम साबित होगा। यदि भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो शुरुआती ओवर में विकेट बचाकर रन निकालने होंगे। वहीं रनों का पीछा करते समय शुरुआती 10 ओवर में ही स्पिनरों का सामना करना पड़ सकता है।

टीम को जीतता देखकर ही लौटना चाहता हूं मुरादाबाद

मैं इस बार दिवाली पर भी घर नहीं आ पाया। अब यही चाहता हूं कि भारतीय टीम फाइनल में जीते और विश्वकप ट्रॉफी अपने नाम करे। टीम को जीतता हुआ देखकर ही मैं अपने घर मुरादाबाद लौटना चाहता हूं। लौटने पर कुछ दिन वहां रहूंगा और परिवार को समय दूंगा। आईपीएल से अब तक परिवार के साथ काफी कम समय बिताया है। पीयूष ने बताया कि उनका बेटा आद्विक इन दिनों क्रिकेट में काफी रुचि ले रहा है। वह उसकी रुचि को अवसर देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed