फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former BJP MLAs and office-bearers may join the SP

Moradabad News: भाजपा के पूर्व विधायक और पदाधिकारी सपा में हो सकते हैं शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Former BJP MLAs and office-bearers may join the SP
दोनों नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाला
विज्ञापन

शहर सीट से करेंगे टिकट की दावेदारी
पूर्व विधायक बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
पूर्व पदाधिकारी सपा छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी नफा-नुकसान आकलन में जुटे भाजपा के दो नेता पाला बदलने की तैयारी में हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले एक पूर्व विधायक और पार्टी के पूर्व पदाधिकारी जल्द ही सपा में शामिल होने वाले हैं। दोनों नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है। चर्चा है कि पूर्व विधायक शहर सीट से टिकट की दावेदारी करेंगे।
पूर्व विधायक भाजपा को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े लेकिन सफलता हाथ नहीं आई। इसके बाद वह जिले की सियासत से दूर हो गए। बाद में वह दोबारा भाजपा में शामिल हो गए। अब एक बार फिर से पूर्व विधायक राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। शहर में उनके होर्डिंग और पोस्टर दिखने लगे हैं। पूर्व विधायक विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। इसके बाद उनके सपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। जल्द ही वह सपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में रह चुके पूर्व पदाधिकारी भी पार्टी बदलने की फिराक में हैं। वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब दोबारा सपा में जा सकते हैं। बताया जाता है कि भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व पदाधिकारी लखनऊ में जमे हैं। सपा के जिले और प्रदेश के नेताओं के संपर्क में हैं। एक दो दिनों में दोनों सपा में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed