फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women dangal in police station

सिविल लाइंस थाने में महिलाओं का ‘दंगल’

Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
women dangal in police station
सिविल लाइन थाना में युवक को चप्पल से पीटती महिला। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाना मंगलवार को अखाड़ा बन गया। पुलिस एक वांरटी को पकड़कर थाने लेकर आई तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराने वाला उसका बहनोई भी पहुंच गया। वारंटी की पत्नी अपनी बहन को लेकर थाने पहुंच गई। दोनों महिलाओं ने रिश्तेदार को थाने में ही पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसे थाने में चप्पलों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने युवक को महिलाओं से बचाया और हिरासत में ले लिया। बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के दौलतपुर निवासी विक्की के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में रुपये के लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


युवक पत्नी और बच्चों को लेकर सिविल लाइंस के आशियाना कालोनी में रह रहा था। बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस विक्की को थाने ले गई थी। इसी बीच उसका बहनोई राहुल निवासी पिलक सराय जिला अमरोहा भी पहुंच गया। राहुल ने विक्की पत्नी से कहा कि मेरे दस हजार रुपये वापस दिला दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की को अभी भी छोड़वा दूंगा। इस पर विक्की की पत्नी भड़क गई। उसने और उसकी बहन ने ननदोई को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद राहुल को हिरासत में ले लिया।


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि विक्की के खिलाफ वारंट थे। उसे पकड़ा गया था। जबकि राहुल ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed