{"_id":"601f01c48ebc3e4c8637bf69","slug":"vvpat-strong-room-not-ready-to-face-natural-problems-city-news-mbd3787064113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवी पैट भंडारण गोदाम के निर्माण में खामियां, भरेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवी पैट भंडारण गोदाम के निर्माण में खामियां, भरेगा पानी
विज्ञापन
जलभराव होने पर असुरिक्षत है गोदाम की दीवारे।
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। चार करोड़ 51 लाख 89 हजार रुपये की लागत से बनाए गए वीवी पैट भंडारण गोदाम में खामियां ही खामियां हैं। हैरानी की बात यह है कि गोदाम बनाकर हैंडओवर भी कर दिया गया, लेकिन न तो बिजली का कार्य पूरा हुआ और न ही जल निकासी पर किसी का ध्यान गया। यह भी नहीं देखा कि थोड़ी सी बारिश में इसके चारों और जलभराव हो सकता है जिससे इसमें भारी सीलन आ सकती है। शासन के निर्देश पर एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि सहायक अभियंता मनोज कुमार की संयुक्त टीम ने इसका निरीक्षण किया तो ये खामियां सामने आई हैं। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।
चुनाव के दौरान वीवी पैट की आवश्यकता को लेकर जिले में एक इसके भंडारण को गोदाम बनाया गया है। 20 अक्तूबर 2020 को यह बनकर तैयार हो गया और जिला निर्वाचन कार्यालय के हैंडओवर भी कर दिया गया। अब एडीएम प्रशासन ने टीम के साथ इसका निरीक्षण किया तो इसमें काफी खामियां मिलीं हैं। एडीएम प्रशासन की निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, इस गोदाम में वीवी पैट जैसी संवेदनशील मशीनरी रखी जानी है। इस लिहाज से विशेष बजट भी दिया गया, लेकिन गोदाम बनाते समय इस बात का ख्याल नहीं किया गया कि गोदाम के चारों तरफ डेढ़ फुट ऊंचाई का चबूतरा बनाया जाए। इसे सामने की तरफ बनाकर इतिश्री कर ली गई, जबकि गोदाम के तीन तरफ जलभराव हुआ तो गोदाम में पानी आ सकता है या सीलन हो सकती है। इसका असर वीवी पैट मशीनों पर पड़ सकता है। चुनाव में बड़ी दिक्कत आ सकती है। एडीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार को पत्र जारी का सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
तीन महीने में ही उखड़ने लगी छत
गोदाम निर्माण तीन महीने पहले ही पूरा हुआ है। इतने समय में ही गोदाम की छत उखड़ने लगी है। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से छत उधड़ने का कारण पूछा, जिस पर वह कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। सिर्फ इतना कहा कि इसे ठीक करा देंगे।
विज्ञापन
गोदाम निर्माण में यह रह गईं खामियां
- गोदाम के तीन तरफ नई बनाया डेढ़ फुट ऊंचा चबूतरा
- जल संरक्षण में लगा दी पाइप, जबकि नालियां बनानी चाहिए
- छत पर और गोदाम में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई
- गोदाम के बाहर लाइट लगाई और स्विच बोर्ड अंदर लगा दिया। गोदाम सील होने पर लाइट ऑन ऑफ करने में होगी दिक्कत
तकनीकी खामियों को दुरुस्त कराया जाएगा: एडीएम
वीवी पैट भंडारण गोदाम को इस लिहाज से बनाया जाना है कि इस पर बारिश, बाढ़, जलभराव, बिजली और भूकंप का असर न हो। साथ ही यहां पर्याप्त सुरक्षा बल भी रुक सके। गोदाम को मानक के अनुसार बनाया गया है, लेकिन तकनीकी खामियां रह गई हैं, जिन्हें दुरुस्त कराया जाएगा ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
× सुरेंद्र सिंह, एडीएम-प्रशासन।

जिला निर्वाचन कार्यालय में बना वीवी पैट भंडारण गोदाम।- फोटो : CITY