{"_id":"618c140f260db36f6a485fda","slug":"vaccination-up-till-10-oclock-moradabad-news-mbd409021957","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाजी लोगों के लिए रात दस बजे तक होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाजी लोगों के लिए रात दस बजे तक होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। जिसके तहत कामकाजी लोग अब रात दस बजे तक टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेष बूथ बनाया गया है।
जिले में जनवरी माह से शुरू हुए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में अब तक करीब साढ़े 12 लाख लोगों को पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फिर फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद 45 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाने लगी। जुलाई माह से जिले में 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया। जिले में अब तक वैक्सीन की पहली डोज करीब दस लाख से अधिक लोगों को दी जा चुकी है जबकि करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। लेकिन, टीकाकरण में कामकाजी लोगों को वैक्सीन की डोज लेने में कार्य समय में बूथ पर जाने में असहजता हो रही थी। ऐसे में कई लोगों को अवकाश लेकर डोज लेने जाना पड़ रहा था, जिससे कई लोग डोज नहीं ले पा रहे थे। ऐसे लोगों के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में विशेष बूथ बनाया है। जिस पर कामकाजी लोग अपने ऑफिस समय के बाद वैक्सीन की डोज ले सकेंगे। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि कामकाजी लोगों को अब अवकाश लेकर टीका लगवाने की जरुरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए जिला अस्पताल में विशेष बूथ बनाया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से रात दस बजे तक टीकाकरण होगा।