फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police registers cases against protestors on Janta Curfew in Moradabad Prayagraj

जनता कर्फ्यू: प्रयागराज और मुरादाबाद में प्रशासन सख्त, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Mar 2020 01:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 22 Mar 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
UP Police registers cases against protestors on Janta Curfew in Moradabad Prayagraj
मुरादाबाद ईदगाह के पास इकट्ठा लोग - फोटो : अमर उजाला

जनता कर्फ्यू के दौरान मुरादाबाद के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरा शहर बंद है। ईदगाह में सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं और यहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। जामा मस्जिद के पास भी काफी लोग जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी और डीएम ने निरीक्षण कर ईदगाह पर इकट्ठे लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि जनता कर्फ्यू के दिन इस तरह भीड़ में इकट्ठा होने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कर उन्हें चिन्हित किया जाएग और कल उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


मनसूर अली पार्क के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तीन मुकदमे
वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के मनसूर अली पार्क में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने आज सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत शनिवार देर रात तीन मुकदमे दर्ज किए गए पहले मुकदमे में 21 नामजद और ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसी तरह पत्रकारों से मारपीट और महामारी डिजीज एक्ट की धारा 3 के तहत भी कई लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर उतरी फोर्स 
जनता कर्फ्यू को लेकर जिले भर की फोर्स  सड़कों पर उतार दी गई है। इस दौरान किसी तरह की सख्ती तो नहीं की जा रही है, लेकिन लोगों से अपील जरूर की जा रही है कि वह संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों के भीतर रहें। 


पुलिस इस बात पर लगातार नजर बनाए हुए है कि कहीं भी लोगों का जमावड़ा ना हो रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के जमावड़े की खबर पर आईजी के पी सिंह समेत अन्य अफसर भी पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed