फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Where Victory Margin Was Lowest, Voter Deletions Were Highest, 3.87 Lakh Names Removed in SIR Drive

UP: 'जहां जीत का अंतर सबसे कम, वहां सबसे ज्यादा कटे वोट', 3.87 लाख वोटर एसआईआर अभियान में मतदाता सूची से बाहर

Sat, 03 Jan 2026 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Jan 2026 03:00 PM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद जिले में 3.87 लाख वोटर एसआईआर अभियान में मतदाता सूची से बाहर हो गए। सूची से नगर विधानसभा क्षेत्र के सबसे अधिक 1.12 लाख मतदाता बाहर हुए हैं। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर 1.71 लाख मतों का रहा था।

विज्ञापन
UP News: Where Victory Margin Was Lowest, Voter Deletions Were Highest, 3.87 Lakh Names Removed in SIR Drive
मुरादाबाद में एसआईआर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में साल 2022 के चुनाव में जिले की जिस विधानसभा सीट पर जीत का अंतर सबसे कम रहा। वहां  एसआईआर अभियान में सबसे अधिक वोट कटे हैं। नगर विधानसभा सीट पर भाजपा को 728 मतों से जीत मिली थी। जबकि सूची से यहां 1.12 लाख मतदाताओं के नाम बाहर हो गए। 

विज्ञापन


ऐसे ही मुरादाबाद जिले से 3.87 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह संख्या 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह सीटों पर जीत के कुल अंतर से दोगुने से ज्यादा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के 20.63 लाख मतदाताओं के गणना-प्रपत्र सही पाए गए। 
विज्ञापन


जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 24.59 लाख है। एसआईआर अभियान के आखिरी चरण में जिला प्रशासन का ध्यान अनकलेक्टिव मतदाताओं (एएसडी) पर केंद्रित रहा। अनकलेक्टिव वोटरों की श्रेणी में अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, मृतक वोटरों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मतदाताओं की संख्या 3.87 लाख पाई गई है। इन वोटराें के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें करीब 73 हजार नाम वह भी शामिल हैं जो निधन केबाद भी वोटर लिस्ट में थे। वहीं अभियान के दाैरान 2.10 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है।

गणना-प्रपत्र में इन वोटरों ने मतदाता होने से जुड़े साक्ष्य या ब्योरा नहीं दिया था। साक्ष्य देने पर इन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर लिया जाएगा। अभी नए वोटरों के नाम भी जोड़े जाने हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में नगर सीट पर जीत का अंतर सबसे कम था।

यहां जीत का अंतर सबसे अधिक 56,820 वोट का था
यहां भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने सपा के हाजी यूसुफ अंसारी को 782 मतों से हराया था। आईएसआर अभियान में इस विधानसभा क्षेत्र के 1,12,338 वोटरों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। इसके अलावा देहात विधानसभा क्षेत्र के 90,937 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यहां विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर सबसे अधिक 56,820 वोट रहा था।

वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों पर जीत का कुल अंतर 1,71,236 वोटों का था। जबकि एसआईआर अभियान में कटे वोटरों की संख्या 3,87,628 है। जो सभी सीटों पर जीत के कुल अंतर से दोगुने से भी अधिक है। जिसे लेकर राजनीतिक दलों में चिंता है। अगर कटे नाम और नए नाम नहीं जुड़े तो इसका असर 2027 में जिले की विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है।


विधानसभा क्षेत्रवार जीत का अंतर और एसआईआर में कटे वोटों की संख्या

 
विधानसभा क्षेत्र विजयी दल हारे दल जीत का अंतर वोट कटे
नगर भाजपा-148384 सपा-147602 782 112338
देहात सपा-143337 भाजपा-86517 56820 90937
बिलारी सपा-95338 भाजपा-87728 7610 49564
ठाकुरद्वारा सपा-134391 भाजपा-114707 19684 43667
कांठ सपा-134692 भाजपा-91514 43178 49803
कुंदरकी सपा-125792 भाजपा-82630 43162 41302

तीन गुना बढ़ गया जीत का अंतर
2022 के चुनाव में कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा ने 43162 वोटों के अंतर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में जीत का यह अंतर तीन गुना से अधिक हो गया। भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने रिकाॅर्ड 1,44,791 मतों से जीत दर्ज की।

28 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 
दावे और आपत्तियां 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक ली गईं। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 21 फरवरी तक होगा। इसके बाद 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed