फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Two people including retired soldier son drowned pond, innocent child fell into pond

UP News: तालाब में डूब सेवानिवृत्त फौजी के बेटे समेत दो की मौत, बारिश के पानी के साथ बह पोखर में गिरी मासूम

Sat, 27 Jul 2024 05:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 05:21 PM IST
सार

मुरादाबाद में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रामपुर में बच्ची के तालाब में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
UP News: Two people including retired soldier son drowned pond, innocent child fell into pond
रामपुर में तालाब में डूबी बच्ची की तलाश - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तालाब में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर चामुंडा गली निवासी सेवानिवृत्त फौजी आदेश कुमार का आकाश (27) उर्फ बबलू अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में ही तालाब में नहाने के लिए गया था।

विज्ञापन


नहाते समय आकाश डूब गया था। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को तालाब में आकाश का शव मिल गया। वहीं मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर बगिया वाली गली निवासी भूरा (52) मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह घर से बिना बताए चला गया था। बृहस्पतिवार शाम को तालाब में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल का बालक लापता

कांठ के  मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती निवासी नसीमुद्दीन उर्फ भूरे का पांच साल का बेटा अबुजर बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे लापता हो गया। वह घर के बाहर खेलने निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर परिजनों ने बच्चे को तलाशने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे की तलाश में जुटी है, लेकिन शुक्रवार को भी अबुजर का कोई सुराग नहीं लगा। 

बारिश के पानी के साथ बहकर तालाब में गिरी मासूम

मिलक में तेज बारिश के बीच घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी ढाई साल की बालिका अचानक नाली में गिर गई और बहती हुई तालाब में डूब गई। पानी में बेटी को बहता देख परिजन चीख पुकार करने लगे,लेकिन जब तक उसे बचा पाते तब तक ढाई साल की मासूम तालाब में डूब चुकी थी।

यह घटना शुक्रवार की है। क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान कोतवाली क्षेत्र के करीमगंज निवासी देवेंद्र की ढाई वर्षीय इकलौती पुत्री ओम सुधा घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी हुई थी। कुछ ही देर में घर के बाहर सीसी रोड पर दो फीट से ज्यादा पानी बहने लगा।

अचानक मासूम का पैर फिसला और वह नाली में गिर गई। बारिश के पानी के साथ नाली में बहती हुई बालिका घर के ठीक सामने सीसी रोड से सटे हुए तालाब में डूब गई। उसे पानी में बहते हुए तालाब में डूबता देख माता-पिता चीख पुकार मचाने लगे।

कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन जेसीबी की मदद से मासूम को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। पूरे गांव का पानी इसी तालाब में आता है और कूड़ा कचरा उसमें भरा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन द्वारा तालाब को जेसीबी द्वारा साफ कराया जा रहा है। देर शाम तक बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक तहसीलदार प्रभारी सीमा गंगवार, नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी और कोतवाल धनंजय सिंह भी डटे हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed