फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Happy took a young woman for a trip, they stayed at a hotel after it rained, and she died of embarrassment

UP: युवती को घुमाने ले गया हैप्पी, बारिश होने के बाद होटल में रुके, युवक ने कर दिया ऐसा काम..शर्म से मर गई वो

Tue, 04 Nov 2025 01:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:28 PM IST
सार

कटघर की रहने वाली युवती ने युवक पर याैन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
UP: Happy took a young woman for a trip, they stayed at a hotel after it rained, and she died of embarrassment
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने कटघर के पीतलनगरी निवासी हैप्पी पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह वाहन एजेंसी में सेल्स का काम देखती है। करीब दो साल पहले हैप्पी पांडेय एजेंसी में बुलेट खरीदने गया था। इसी दौरान उसने युवती का नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी उससे कभी कॉल तो कभी व्हाट्सएप कॉल करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। आरोपी ने कहा कि उसने अपने घर में भी बात कर ली है।

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया एक दिन आरोपी पीड़िता को बाहर घुमाने के बहाने बरेली ले जा रहा था। रास्ते में बारिश होने पर दोनों होटल में रुक गए। इसके बाद आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई।  

पीड़िता ने बताया कि होश में आई तो उसके पास में हैप्पी पांडेय बैठा था जबकि उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पीड़िता के पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे विश्वास दिलाया कि वह उससे ही शादी करेगा।

इस बीच  वह दो बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर गर्भपात करवा दिया। अब भी आरोपी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की ज रही है। 

छात्रा से छेड़खानी, सोशल मीडिया पर वायरल किए फोटो
दूसरी घटना में मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली 12 की छात्रा से चार युवकों ने छेड़खानी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके फोटो खींच लिए और उन पर आपत्तिजनक बातें लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित छात्रा ने मझोला थाने में डिडौरा गांव निवासी सद्दाम, आलम, अजहर और अमरजीत के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है।

कॉलेज आते-जाते समय आरोपी उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके फोटो खींच लिए।पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने 31 अक्तूबर को उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed