UP: मुरादाबाद में मजदूरों के आधार कार्ड से बनाईं फर्जी फर्में, करोड़ों का कारोबार, नोटिस पहुंचा तो हुआ खुलासा
बिलारी में मजदूरों की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का कारोबार करने का मामला सामने आया है। एक फर्म मालिक ने आठ फर्जी फर्म बनाकर मजदूरों के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन और बैंक लेनदेन किा। जब आयकर विभाग ने मजदूरों को करोड़ों रुपये के बकाया नोटिस भेजे, तब फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजदूरों के आधार कार्ड और आईडी के जरिए कारोबारियों ने आठ फर्जी फर्म बनाकर कर करोड़ों का कारोबार कर लिया। आरोपियों ने सरकारी धनराशि हड़पने के लिए फर्मों के अलग-अलग जीएसटी बिल भी बना लिए। मजदूरों के नाम आयकर विभाग से करोड़ों के बकाया नोटिस पहुंचने तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
अदालत के आदेश के पर फर्म स्वामी और सुपरवाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलारी के झकड़ा निवासी राजेंद्र सिंह के प्रार्थनापत्र और अदालत के आदेश पर बिलारी थाने में केस दर्ज किया गया है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुरादाबाद के मोहल्ला नवाबपुरा स्थित एएनएस हैंडीक्राफ्ट नामक की फर्म में काम करता था।
इसी फर्म में उसके साथ उसके कई रिश्तेदार और अन्य परिचितों ने भी 2017 से लेकर 2024 तक काम किया। राजेंद्र सिंह के मुताबिक सिविल लाइंस के रामगंगा विहार वेव ग्रीन कॉलोनी निवासी फर्म मालिक मो. शोएब और मझोला के खुशहालपुर में रहने वाले गजरौला के पीपली नायक निवासी फर्म के सुपरवाइजर रोहित उर्फ रिंकू उससे और अन्य साथी मजदूरों से आधार कार्ड और पेन कार्ड की फोटो कॉपी और दो-दो फोटो यह कहकर ले लिया।
कहा तुम्हारा श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके बाद वेतन खाते में आने के लिए बैंक में खाता खुलवाने के साथ ही फर्म का परिचय पत्र भी बनवाना है। इस दौरान राजेंद्र के नाम से 12 करोड़, हेमसिंह के नाम से 11 करोड़, जगवीर सिंह के नाम से 39 करोड़, मुस्तफा के नाम से नौ करोड़ के बकाया धनराशि के आयकर विभाग के नोटिस पहुंच गए।
आयकर विभाग में जानकारी करने पर पता चला कि फर्म स्वामी मोहम्मद शोएब और फर्म सुपरवाइजर रोहित ने मजदूरों के नाम से जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर आठ फर्म खोल लीं और उनके बैंक खातों में फर्जी तरीके से लेनदेन करना भी दिखा दिया। फर्म के फर्जी जीएसटी बिल बनाकर धोखाधड़ी करने के साथ ही सरकारी धनराशि का गबन भी कर लिया।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मो. शोएब और रोहित के खिलाफ धोधाड़ी, गबन, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।