{"_id":"6a8a0decc6f20960740b7eed","slug":"two-women-arrested-for-snatching-chains-from-women-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115091-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिलाओं की चेन लूटने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिलाओं की चेन लूटने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
Sun, 23 Aug 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कांठ पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिलाओं की चेन चोरी करने वाली महिलाएं। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ (मुरादाबाद) ।। मंदिर में भीड़ के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने की चेन और पेंडिल चोरी करने की दो आरोपी महिलाओं को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 94600 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
सत्रह अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार को मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन जीवन गीत अमृतवन कॉलोनी निवासी चारु शर्मा पत्नी विनय शर्मा और नीलम पत्नी बॉवी निवासी गांव मंगूपुरा थाना रजबपुर जिला अमरोहा कांठ के लाडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आई थीं। यहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण किसी ने भीड़ का लाभ उठाते हुए चारु शर्मा के गले से मय पेंडिल सोने की चेन और नीलम के गले से एक सोने की चेन चोरी कर ली थी। दोनों महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस मामले में कांठ पुलिस ने चारु शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर के गांव इस्लामनगर निवासी राखी और संध्या निवासी वानसूर थाना वानसूर जिला अलवर राजस्थान चोरी करते प्रकाश में आई थीं। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। राखी के पास से 70 हजार और संध्या से 24600 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि राखी पर पहले से ही एक मुकदमा कोतवाली धामपुर बिजनौर और दूसरा मुरादाबाद कोतवाली में दर्ज है। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया है।