फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Speeding car hits motorcycle; father critically injured, son loses his life

मुरादाबाद में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता गंभीर रूप से जख्मी, बेटे की जान गई

Mon, 31 Aug 2026 10:16 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

मुरादाबाद में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र जख्मी हो गए। उपचार के दाैरान बेटे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Moradabad: Speeding car hits motorcycle; father critically injured, son loses his life
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सिहोराबाजे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पुत्र प्रकाश राघव उर्फ मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।

विज्ञापन


लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी प्रकाश राघव उर्फ मोहित (28) एक प्राइवेट बैंक में क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में काम करता था। रविवार को सूचना मिली कि उसकी ममेरी बहन की सास का निधन हो गया है। प्रकाश राघव अपने पिता धर्मेंद्र को साथ लेकर बाइक से रामपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन


सिहोराबाजे के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश राघव और उसके पिता धर्मेंद्र राघव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मूंढापांडे की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने प्रकाश राघव को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। युवक की मौत की सूचना के बाद रोते-बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि प्रकाश के परिवार में पत्नी नेहा उर्फ उपासना और उसका ढाई साल का एक बेटा आकांक्ष, मां कविता और बड़ा भाई आकाश मौजूद हैं।

इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि कार चालक की तलाश करने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

मां मृत बेटे के जूतों को सीने में दबाकर रोती रही
हादसे के बाद प्रकाश राघव की मां कविता बेटे का शव देखने के बाद बदहवास हो गई। वह बेटे के जूते अपने सीने में दबाए रो रही थीं। परिजनों ने उनसे जूते लेने की कोशिश की लेकिन वह जूतों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं। बार-बार पुलिसकर्मियों से पास जाकर कह रही थीं कि साहब, मेरे बेटे को टक्कर मारने वाले कार चालक को पकड़ लो, वह भाग गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed