फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Twelve year old son shot father in amroha

यूपी: रुपये चोरी करने पर पिता ने पीटा तो 12 साल के बेटे ने मार दी गोली

Tue, 11 Jun 2019 10:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Twelve year old son shot father in amroha
सांकेतिक तस्वीर
अमरोहा में बहन के रुपये चोरी करने के आरोप में पिटाई से नाराज 12 साल के बालक ने पिता को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उनको मुरादाबाद रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। आरोपी बेटे को पकड़ लिया है। एक तमंचा बरामद किया गया है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चक सूरजपुर गांव की है। गांव के 45 वर्षीय किसान के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। 
विज्ञापन


बड़ा बेटा गाजियाबाद और दूसरे नंबर का बेटा मुरादाबाद में नौकरी करता है। जबकि सबसे छोटा बेटा (12 वर्ष) घर पर ही रहता है। उनकी बेटी की शादी मुरादाबाद के गोट-बीजना गांव में हुई है। वह छुट्टियों में घर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि छोटे बेटे ने अपनी बहन के दो हजार रुपये चोरी कर लिए। बेटी ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। यह बात पिता को पता चल गई। उन्होंने बेटे से चोरी किए रुपये वापस मांगे। इसी बात को लेकर पिता ने बेटे को डंडे से पीट दिया। उसके सिर में चोट लग गई। 

पिटाई के बाद वह अपना आपा खो बैठा। दोपहर करीब दो बजे वह कहीं से तमंचा ले आया और पिता पर गोली दाग दी। गोली उनके सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया है। 

एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को पकड़ लिया है। तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस कानूनी पहलू की जांच करके कार्यवाही करेगी। बालक के पास तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed