फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Troubled by molestation in Moradabad s Pakbada girl student did not go to school for 20 days

मनचले का आतंक: घर से लेकर स्कूल-बाजार हर जगह छात्रा का पीछा कर रहा शोहदा, 20 दिनों से लड़की ने नहीं लांघी चौखट

Sun, 18 Dec 2022 08:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Dec 2022 08:53 PM IST
सार

मनचले ने उसे दो दिन घर के सामने पकड़ लिया था, लेकिन छात्रा को अगवा करने में वह सफल नहीं हो सका। शिकायत करने पर मनचले के परिजन छात्रा के परिजनों से भिड़ गए। रविवार को शिकायत मिलने पर पाकबड़ा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Troubled by molestation in Moradabad s Pakbada girl student did not go to school for 20 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा में छेड़खानी से परेशान छठवीं की छात्रा ने 20 दिनों से स्कूल जाना बंद कर दिया है। आरोप है कि मनचले ने उसे दो दिन घर के सामने पकड़ लिया था, लेकिन छात्रा को अगवा करने में वह सफल नहीं हो सका। शिकायत करने पर मनचले के परिजन छात्रा के परिजनों से भिड़ गए। रविवार को शिकायत मिलने पर पाकबड़ा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले पीतल फर्म के मजदूर की बेटी (11) कक्षा छह की छात्रा है। दो दिन पहले छात्रा घर से निकलकर बाहर कूड़ा फेंकने के लिए गई थी । इस बीच मनचले ने उसे पकड़कर अगवा करने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर मनचला भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों ने परिवार को थाने में शिकायत की। परिजनों ने बताया कि मनचला उनका पड़ोसी और कक्षा में पढ़ता है। तीन महीने से मनचला उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। छात्रा के स्कूल या बाजार जाने पर मनचला उसका पीछा करता है। मनचले ने  छात्रा को कई बार पैसों का लालच देकर उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका।

विज्ञापन

मनचले की हरकत से परेशान होकर परिजनों ने छात्रा को 20 दिनों से स्कूल और बाजार जाने पर रोक लगा दी है। इस मामले में मजदूर परिवार ने मनचले युवक की शिकायत उसके परिजनों से की। परिजन छात्रा के परिजनों से भिड़ गए और धमकी देने लगे। लोकलाज के चलते परिजनों ने काफी दिनों तक मनचले की हरकतों को बर्दाश्त किया। मान सम्मान की बात आने पर परिजन शिकायत करने के लिए पुलिस के पास पहुंचे। इस बारे में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed