फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train effected due to fogg

कोहरे के चलते रेल संचालन ठप, घंटों देरी से पहुंची ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
train effected due to fogg
कोहरे के चलते रेल संचालन ठप, मंडल में 76 ट्रेनें हुई प्रभावित
विज्ञापन

कुछ लोगों ने स्टेशन पर ठंड में किया इंतजार, तो कुछ का ट्रेन में ही बीता समय
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। घने कोहरे के चलते रेल संचालन ठप रहा। मुरादाबाद मंडल में 76 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हुई। यात्रियों का कड़कड़ाती ठंड में ट्रेन में समय व्यतीत हुआ, तो कुछ को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के चलते ट्रेन एक से चार घंटे देरी तक संचालित हुई।

देर रात से शुरू हुआ कोहरा बुधवार को दोपहर 12 बजे तक रहा। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। मुरादाबाद मंडल में 50 एक्सप्रेस व 26 पैसेंजर ट्रेन देरी से संचालित हुई। बुधवार को लखनऊ पैसेंजर ट्रेन छह घंटे देरी व सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे 19 मिनट देरी के साथ मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। मुरादाबाद स्टेशन पर देरी से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15909) चार घंटे 18 मिनट, जननायक एक्सप्रेस (15211) 58 मिनट, लखनऊ पैसेंजर (54251) छह घंटे 38 मिनट, अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर (54391) एक घंटा 20 मिनट, बरेली एक्सप्रेस (14556) 44 मिनट, अमरनाथ एक्सप्रेस (15098) एक घंटा 13 मिनट, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) पांच घंटे 19 मिनट, गरीब नवाज एकसप्रेस (15715) एक घंटा 43 मिनट, डिब्रूगढ़ सीडीजी एक्सप्रेस (15903) चार घंटे 12 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस (15910) 35 मिनट की देरी के साथ मुरादाबाद स्टेशन पहुंची है। ट्रेनों के देरी से संचालन के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed