फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders will not celebrate Holi in protest against fare hike

Moradabad News: किराया बढ़ोतरी के विरोध में होली नहीं मनाएंगे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traders will not celebrate Holi in protest against fare hike
मुरादाबाद। नगर निगम के किरायेदार शहर के सभी दुकानदार दुकानों के किराये में की गई बढ़ाेतरी के विरोध में नौ मार्च से अनिश्चितकाल हड़ताल करेंगे। साथ ही होली न मनाने का भी एलान किया।
विज्ञापन

नगर निगम की दुकानों का कई गुना किराया बढ़ाने के मुद्दे पर विधायक, मेयर व कमिश्नर से शुक्रवार को होने वाली वार्ता न होने पर व्यापारियों ने यह निर्णय लिया। हालांकि, महापौर विनोद अग्रवाल ने 10 मार्च को मंडलायुक्त के साथ व्यापारियों की बैठक की बात कही है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन द्वारा बुध बाजार समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर दुकानों का किराया बढ़ाने, नामांतरण शुल्क के रूप में बढ़े किराये का 30 गुना प्रीमियम और वारिसान से 25 हजार और सिकमी से 50 हजार रुपये शुल्क जमा करने का नोटिस जारी करने के बाद से दुकानदारों में रोष है। निगम प्रशासन द्वारा इस मामले पहले एक दुकान और बाद में पांच दुकानों को सील भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर विधायक और महापौर के हस्तक्षेप पर दुकानें खोल दी खोल दी गई थीं। इसके विरोध में दुकानदारों ने पांच मार्च से अनिश्चितकालीन दुकानें बंद रखने का एलान किया था। जिसके बाद महापौर ने इस मुद्दे पर सात मार्च को मंडलायुक्त, नगर आयुक्त और विधायक की मौजूदगी में बैठक कर समस्या के समाधान की बात कही थी, जिसके बाद व्यापारियों ने अपना प्रस्तावित बंद टाल दिया था।
दुकानदार रतन भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारी बैठक के बुलावे का इंतजार करते रहे, लेकिन महापौर अथवा नगर निगम प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई बुलावा नहीं आया।

बाद में शाम को व्यापारियों ने प्रताप मार्केट में बैठक की, जिसमें समस्या का समाधान न होने पर नौ मार्च से अनिश्चितकालीन दुकान बंद रखने तथा होली नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रतन भाटिया, गिरधर गोपाल, ऋषि वासन, धर्मेंद्र मल्होत्रा, गिरधर भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed