फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trader died in accident

टांडा निवासी व्यक्ति की रामनगर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
trader died in accident
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम नवाबनगर निवासी कबाड़ व्यवसायी डीसीएम से कबाड़ लेकर आ रहा थे। डीसीएम खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद हेल्पर लापता है। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को घर पहुंचे व्यक्ति के शव को देखने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम नवाबनगर निवासी अनवर अली उर्फ जुम्मा पुत्र छोटे (55) रामनगर में रहकर कबाड़ का कार्य करते थे। सोमवार को वे रामनगर से डीसीएम से कबाड़ लेने के लिए पहाड़ पर गए थे, उसके साथ गाड़ी चालक और हेल्पर भी थे। देर रात जब वो माल खरीद कर रामनगर के पास पहुंचे तो मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ के नीचे खाई में गिर गई। इस घटना में अनवर अली की मौके पर ही मौत हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। हेल्पर लापता है, जिसको स्थानीय पुलिस ढूंढने में लगी है। वहीं अनवर अली की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद नवाब नगर पहुंचे अनवर अली के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शाम को उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed