फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tight police security in Dilari; Congress members unable to reach the victim's family

Moradabad News: डिलारी में पुलिस का कड़ा पहरा, पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंच सके कांग्रेसी

Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Tight police security in Dilari; Congress members unable to reach the victim's family
मुरादाबाद। बिजनौर जिले के बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के घर में पीटे गए रामू कश्यप के परिवार से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करने का एलान किया तो पुलिस अलर्ट हो गई। डिलारी स्थित रामू के घर के आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। डिलारी, कांठ, छजलैट, भोजपुर, ठाकुरद्वारा और मूंढापांडे की पुलिस सड़क पर आ गई और डिलारी जा रहे कांग्रेस नेताओं को जहां-तहां रोक लिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को शुक्रवार की सुबह काली माता मंदिर से हिरासत में ले लिया और पुलिस उन्हें घर छोड़ आई।
विज्ञापन

डिलारी शांति कुंज निवासी ओमवती ने ठाकुरद्वारा थाने में नौ अक्तूबर को दी तहरीर में बताया था कि सात अक्तूबर को उसके बेटे रामू कश्यप को विधायक सुशांत सिंह के सहायक अर्जुन कुमार अपने साथ ले गया था। इसके बाद विधायक के रतूपुरा स्थित आवास में रामू और उसके मोहल्ले के ही अतुल और लवीश के साथ मारपीट की गई थी। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती रामू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एलान किया था कि उनका 21 सदस्यीय का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डिलारी में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। इसकी भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई। डिलारी में पुलिस के अलावा पीएसी तैनात कर दी गई। ठाकुरद्वारा में पूर्व विधायक डॉ. मोहम्मद उल्लाह चौधरी, पीसीसी सदस्य सैफुल्लाह चौधरी, जिला सचिव हाजी याकूब कुरैशी और जिला सचिव एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी को उनके आवास पर ही रोक दिया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर शुक्रवार की सुबह काली माता मंदिर में पूजा करने गए थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया और उन्हें घर भेज कर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम, पूर्व विधायक इमरान कुरैशी को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक आलम को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। रामपुर के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ मिंटू पंडित को काशीपुर तिराहे पर रोक दिया गया। डिलारी में अमेठी और गोरखपुर के 14 कांग्रेस नेताओं को रोक दिया गया। प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आजाद बेग के नेतृत्व में 14 पदाधिकारी डिलारी जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ लोगों ने जबरन डिलारी जाने की कोशिश की थी। उन्हें समझाकर वापस कर दिया गया है। डिलारी में पूरी तरह से शांति है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता डिलारी जाने के लिए पूर्व विधायक डॉ . मोहम्मद उल्ला चौधरी के नगर स्थित आवास पर एकत्र हुए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने पूर्व विधायक सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। शाम तक पूर्व विधायक के आवास पर पुलिस का पहरा रहा। किसी भी कार्यकर्ता को बाहर नहीं आने दिया गया। पूर्व विधायक ने इस बारे में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पिटाई से घायल रामू कश्यप का पता लगाने के लिए उसके डिलारी स्थित आवास पर जा रहे थे। पार्टी का मकसद पीड़ित परिवार का दुख साझा करना और उसकी मदद के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बात करना था लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया है। हाउस अरेस्ट होने वालों में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी, राजकुमार पांडा, याकूब कुरैशी, शरीफ सिद्दीकी, बाबू हुसैन मोहम्मद दीन, डॉ . हनीफ सैफी , सादिक सिद्दीकी आदि शामिल रहे। संवाद

बिजनौर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह को डिलारी में पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात करने से इस्लामनगर चौकी पर रोका। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे कांग्रेस पार्टी बिजनौर जिला अध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह अपने काफिले के साथ डिलारी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रही थी। भोजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ इस्लामनगर चौकी के पास उनके काफिले को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed