{"_id":"695ebeb307a889a24b039a80","slug":"three-friends-riding-a-motorcycle-were-killed-in-a-collision-with-an-unidentified-vehicle-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-113054-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
Thu, 08 Jan 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर घने कोहरे में मंगलवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों की पहचान मुकेश कुमार( 40), राकेश (22) और ओमकार (25) के रूप में हुई है। तीनों अपने चौथे साथी दानिश कुरैशी को ठाकुरद्वारा में छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
तीनों दोस्त ठाकुरद्वारा के तरफ दलपत गांव निवासी थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुकेश कुमार (40) की गांव में ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग के किनारे दुकानें हैं। एक में अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है। मुकेश टेंट का काम करता था, जबकि राकेश सैनी (22) गांव में चाउमीन का ठेला लगाता था। तीसरे दोस्त ओमकार के पिता विजय सिंह होमगार्ड हैं और उनकी ड्यूटी कोतवाली में है। उसके दादा भी चौकीदार हैं।
ठाकुरद्वारा निवासी दानिश कुरैशी मंगलवार की रात तरफ दलपत गांव स्थित शराब की दुकान पर आया था। दुकान पर उसने ज्यादा शराब पी ली थी। तीनों दोस्तों ओमकार, राकेश सैनी और मुकेश कुमार ने अपनी बाइक व दानिश की बाइक से दानिश को ठाकुरद्वारा में उसके घर छोड़ा और बाइक भी वहीं खड़ी कर दी। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक ओमकार चला रहा था। तीनों फैजुल्लागंज और तरफ दलपत के बीच स्थित आरा मशीन के पास पहुंची ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घने कोहरे में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान फैक्टरी से लौट रहे गांव निवासी दीपक ने तीनों की पहचान कर दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एसपी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।