फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The effect of Azam's release will also be seen on the Lok Sabha by-election

लोकसभा उपचुनाव पर भी दिखेगा आजम की रिहाई का असर, लोगों की निगाहें उनके फैसले पर -00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The effect of Azam's release will also be seen on the Lok Sabha by-election
लोकसभा उपचुनाव पर भी दिखेगा आजम की रिहाई का असर
विज्ञापन

- आजम परिवार से किसी के मैदान में आने पर रोचक हो जाएगा मुकाबला
रामपुर। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने और रामपुर से उनकी रिहाई के परवाने सीतापुर जेल भेजे जाने के बाद सपा विधायक आजम खां की जल्द रिहाई तय मानी जा रही है। उनकी रिहाई के बाद रामपुर का सियासी पारा तेजी से चढ़ेगा। इसका असर रामपुर संसदीय सीट पर प्रस्तावित उप चुनाव पर भी नजर आएगा।
आजम खां ने साल 2019 में भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा को चुनाव हराकर लोकसभा तक का सफर तय किया था। सपा सांसद चुने जाने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती गईं और एक के बाद एक दर्ज हुए मुकदमों के बाद उन पर गिरफ्तारी का शिकंजा कसता गया। इसके बाद 26 फरवरी 2020 को आजम खां ने अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। रामपुर जेल भेजे जाने के बाद अगली सुबह (27 फरवरी की भोर में) तीनों को सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

जेल से सबसे पहले डॉ. तजीन फात्मा और फिर अब्दुल्ला आजम जमानत पर रिहा होकर बाहर आए थे लेकिन आजम खां को रिहाई नहीं मिल सकी थी। इसके चलते आजम खां ने सीतापुर जेल से रामपुर नगर विधानसभा सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के मुकाबले आजम खां ने भारी मतों से जेल से ही जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में रामपुर संसदीय सीट के लिए उप चुनाव तय है। इस बीच आजम खां की सीतापुर जेल से रिहाई का रास्ता बनता देख राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है। सियासी दिग्गज मानते हैं कि आजम खां की रिहाई का सीधा असर रामपुर में लोकसभा के उप चुनाव पर पड़ेगा। रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अभी योजना स्पष्ट नहीं की है। आजम खां के परिवार से भी अभी तक इसे लेकर खामोशी है लेकिन माना जा रहा है कि यदि आजम खां या उनके परिवार का कोई सदस्य उप चुनाव के मैदान में आया तो यह चुनाव ज्यादा रोचक हो जाएगा।
सपा से असंतुष्टि को लेकर भी कयासबाजी तेज
रामपुर। आजम खां की जेल से रिहाई तय मानकर उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही उनकी भविष्य की रणनीति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पिछले दिनों आजम खां के करीबियों द्वारा आजम खां को लेकर अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी जताने से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि आजम खां जेल से बाहर आने के बाद कोई नया कदम उठा सकते हैं। कयासों में कोई आजम खां द्वारा नई पार्टी बनाने का अनुमान लगा रहा है तो कोई दलबदल की गुंजाइश देख रहा है। हालांकि फिलहाल इस मामले में कोई कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो इसका सीधा असर भी रामपुर संसदीय सीट के उप चुनाव पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed