फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The district lags behind in creating Apaar ID, with 45.92% of the work pending.

Moradabad News: अपार आईडी बनाने में पिछड़ा जिला, 45.92 फीसदी कार्य लंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The district lags behind in creating Apaar ID, with 45.92% of the work pending.
अमर उजाला ब्यूरोमुरादाबाद। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाने की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। डीआईओएस का कहना है कि निजी स्कूलों और मदरसों की लापरवाही की वजह से अपार आईडी बनाने के लक्ष्य में पिछड़ रहे हैं। अभी तक जनपद में 45.92 फीसदी विद्यार्थियों का पंजीकरण लंबित है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के साथ ही अन्य गतिविधियों आदि के ब्योरा को एक स्थान पर संग्रहीत किए जाने के उद्देश्य से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से अपार आईडी बनवाए जाने की व्यवस्था दी गई है। डीआईओएस ने बुधवार को अपार आईडी बनाए जाने की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि मदरसा, निजी स्कूल, अशासकीय और बेसिक के विद्यालयों आदि में अपार आईडी बनाए जाने की स्थिति पिछड़ी हुई है। जिससे जिले की भी स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि अपार आईडी की कम स्थिति पर उच्च अधिकारियों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद में 3979 विद्यालयों और मदरसों के 701335 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है। इसमें से अभी तक सिर्फ 372080 विद्यार्थियों की अपार आईडी ही बन सकी है। जिले के 322034 विद्यार्थियों का पंजीकरण ही नहीं हो सका है। इसमें सबसे अधिक 56.12 फीसदी विद्यार्थी मदरसा, 55.62 फीसदी विद्यार्थी अशासकीय, 47.69 फीसदी विद्यार्थी माध्यमिक, 44.71 फीसदी विद्यार्थी बेसिक, 25.56 फीसदी विद्यार्थी ऐडिड, 15.57 फीसदी विद्यार्थी राजकीय और 9.68 फीसदी विद्यार्थी परिषदीय विद्यालयों के लंबित हैं, जिन्होंने पंजीकरण ही नहीं किया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को सात दिन में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
बुधवार को जिले के सभी 65 निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को हर हाल में सात दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मदरसा संचालकों के साथ बैठक की जाएगी ताकि शत-प्रतिशत आईडी बनाने का काम किया जाए।

देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed