फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   thag sold form, post office did registery

ठग बेच रहे फार्म और डाकघर कर रहा रजिस्ट्री

Sat, 04 Feb 2017 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
thag sold form, post office did registery
बेटियों को दो लाख रुपये मिलने की अफवाह पर पोस्ट आफिस में टूटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिन से एक अफवाह पर डाकघरों में लड़कियों की कतारें लगी हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नाम पर ठगी का धंधा खुलेआम चल रहा है। चार दिन पहले अफवाह उड़ुी थी कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का फार्म भरने पर सरकार दो लाख रुपये देगी।
विज्ञापन


इसके बाद से डाकघरों में सुबह से लेकर रात तक कतारें लगी हैं। पोस्टआफिस में धक्का मुक्की और मारपीट तक हो रही है। ठग फार्म बेच रहे हैं और डाकघर इन फार्मों की रजिस्ट्री करते जा रहे हैं। ये जानने के बाद भी कि ऐसी कोई योजना है ही नहीं, प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन


दो लाख रुपये के लालच में फंसी पब्लिक दो तरफा लुट रही है। ठग 20 से 100 रुपये तक में फार्म बेच रहे हैं तो डाकघर प्रति फार्म 40 रुपये रजिस्ट्री के वसूल रहा है। चार दिन पहले सोशल साइट्स पर अफवाह उड़ी थी कि चौबीस घंटे के भीतर महिला बाल विकास मंत्रालय को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का फार्म भेजने वाली लड़कियों को केंद्र सरकार दो - दो लाख रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शहर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के फार्म खरीदने वालों की लाइनें लग गईं। कहीं पार्षदों ने तो कहीं भाजपा नेताओं ने 50 से 100 रुपये प्रति फार्म तक बेचकर हजारों रुपये कमाए। इसके बाद फार्म को भरकर जमा करने के लिए पोस्ट आफिसों पर लाइनें लगीं। रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट आफिस पर तो लड़कियां रात को दो बजे तक भी कतारों में देखी गईं।

इस खेल में ठगों को चांदी हुई है तो डाकघर ने लाखों रुपये कमा लिए। अभी तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के करीब 6000 फार्मों की रजिस्ट्री हो चुकी है। जिससे डाकघर को करीब 2.4 लाख रुपये का मुनाफा चार दिनों में हो चुका है। इसके अलावा ठगों ने भी प्रति फार्म 50 से 100 रुपये तक वसूलकर तीन से चार लाख रुपये कमा लिए हैं। 


हैरत है कि एक अफवाह के बाद से लड़कियों को सरेआम ठगा जा रहा है, डाकघरों में कतारें लगी हैं लेकिन प्रशासन ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। सरकार के किसी नुमाइंदे की ओर से भी स्थिति साफ नहीं की जा रही है। ऐसे में दो लाख रुपये के लालच में फंसी लड़कियों के पैसे फार्म और रजिस्ट्री में बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed