फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager raped at knifepoint; case registered.

Moradabad News: किशोरी की गर्दन पर चाकू लगाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped at knifepoint; case registered.
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी की गर्दन पर चाकू रखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने मकान की छत पर सो रही थी। इसी दौरान पाकबड़ा में पुराने थाने के पीछे गली नंबर निवासी कामिल आ गया और उसने गर्दन पर चाकू लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते 10 फरवरी को भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप है कि कामिल की मां जरीना, बहन रुखसार, रहमान और शाकिब ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाकबड़ा थाने में आरोपी कामिल, जरीना, रुखसार, रहमान और शाकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed