फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher and social worker Pati Ram Sharma passes away

Moradabad News: शिक्षक और समाजसेवी पाती राम शर्मा का निधन

Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Teacher and social worker Pati Ram Sharma passes away
मुरादाबाद। ग्राम लदावली निवासी पाती राम शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने करीब 42 वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं देकर हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार दिए। उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। पाती राम शर्मा ने वर्ष 1958 से 2000 तक शिक्षक के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह 1964 से 1981 तक प्राथमिक विद्यालय और 1988 से 2000 तक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहे। उन्होंने 1988 से 1998 तक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और 1992 से 2000 तक उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। वर्ष 2000 से 2005 तक वह जिला पंचायत सदस्य रहे। शिक्षा और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कला भारती द्वारा मुरादाबाद रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर परिजनों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। शर्मा परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और आदर्शों को याद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed