फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Suhail created network in two months at Amroha

दो महीने में सुहैल ने अमरोहा में तैयार किया नेटवर्क, एनआईए को मिला बड़ा सुराग

Thu, 03 Jan 2019 09:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Suhail created network in two months at Amroha
एनआईए-एटीएस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल ने दो महीने में अमरोहा में अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। इतने कम समय में ही उसने अमरोहा में अपने तीन कैरियर बना लिए थे। इनके जरिए सुहैल ने विस्फोटक सामान और हथियार जुटाए। एनआईए बरामद सामानों की एक दूसरे से कड़ी जोड़ने में लगी है। 
विज्ञापन


26 दिसंबर तड़के एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने शहर मोहल्ला मुल्लाना से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा से सईद, उसके भाई रईस और शहर के मोहल्ला पचदरा से इरशाद को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान टीम हथियार और विस्फोटक पदार्थों के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मुफ्ती सुहैल पिछले दो ढाई महीने से मोहल्ला मुल्लाना के अपने पुश्तैनी मकान में पत्नी के साथ रह रहा था। इससे पहले वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली के जाफराबाद में रहता था। सूत्रों के मुताबिक इस अवधि में ही सईद, रईस और इरशाद सुहैल के संपर्क में आए। तीनों उसके कैरियर बन गए। सुहैल ने हथियार, विस्फोटक पदार्थ जुटाने में इनका इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इरशाद के आटो में सामान लाया गया। वहीं सईद ने सामानों की खरीदारी की। दो महीने में तैयार किए अपने इस नेटर्वक के जरिए सुहैल ने हथियार और विस्फोटक पदार्थ एकत्र किया था। हालांकि अभी इनका इस्तेमाल कहीं होता या कोई प्लान तैयार करते सभी एनआईए के हत्थे चढ़ गए।

एनआईए और एटीएस की लगातार छापामारी के चलते सैदपुर इम्मा गांव से लेकर अमरोहा तक खौफ है। हर जगह एनआईए और एटीएस की कार्रवाई की चर्चा है। आठ दिनों में एनआईए तीन बार छापामारी कर चुकी है। 

कई घरों में सबूत जुटाए, जबकि कई से पूछताछ की गई है। लिहाजा संदिग्धों के परिजनों और परिचितों में एनआईए का खौफ फैला हुआ है।     
26 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापामारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। 

एनआईए ने मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल को मॉड्यूल का सरगना होने का दावा किया है। जबकि इसके साथ मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। 

एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, लैपटॉप, मोबाइल, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद होने का भी दावा किया था। एनआईए फिलहाल सभी संदिग्धों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

उनके बताए ठिकानों पर एनआईए और एटीएस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। इस क्रम में मंगलवार को एनआईए सैदपुर इम्मा निवासी सईद को लेकर अमरोहा पहुंची थी। 

जहां सईद की निशानदेही पर एनआईए और एटीएस की टीम ने सैदपुर इम्मा और नगर के मोहल्ला गुजरी और कैलसा रोड स्थित कबाड़ी की दुकानों पर छापेमार कर सबूत जुटाए थे। एनआईए की छापामारी के चलते सैदपुर इम्मा से लेकर अमरोहा तक लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed