{"_id":"6aff61a7ff3128fa5104539b","slug":"sugarcane-will-now-be-harvested-using-a-cane-harvester-machine-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113735-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब केन हार्वेस्टर मशीन से होगी गन्ने की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब केन हार्वेस्टर मशीन से होगी गन्ने की कटाई
Fri, 20 Nov 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। प्रदेश शासन की स्वीकृति के बाद सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी को गन्ना विभाग की ओर से सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर (गन्ना कटाई मशीन) उपलब्ध करा दी गई है।
मजदूरों की कमी, बढ़ती मजदूरी दर, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यवस्थाओं से परेशान गन्ना किसानों को अब अपना गन्ना कटाई कराने से लेकर चीनी मिल तक पहुंचाने में आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में प्रस्ताव पारित करने के बाद सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर (गन्ना कटाई मशीन) गन्ना समिति को दिलाए जाने की मांग शासन को भेजी गई। प्रदेश शासन और गन्ना विभाग की स्वीकृति के बाद बृहस्पतिवार को यह मशीन गन्ना समिति कार्यालय पहुंच गई। गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस मशीन के पूरे प्रोजेक्ट पर 1.10 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
सहकारी समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि इस मशीन का लाभ लेने वाले किसानों को पहले समिति कार्यालय में अपनी सहमति संबंधी पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण के बाद किसान को केवल अपने खेत का लोकेशन बताना होगा। मशीन का पर्यवेक्षण करने वाला कर्मचारी स्वयं मशीन को खेत पर लेकर पहुंचेगा।
यह मशीन गन्ने की कटाई और छिलाई करने के अलावा गन्ने को मशीन के साथ चलने वाले इनफील्डर में डालेगी। इनफील्डर में भरा गन्ना ट्रांसपोर्टर द्वारा उपलब्ध कराने वाले ट्राले में डाला जाएगा और ट्राले में भरा गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाया जाएगा। समिति सचिव के अनुसार देहात इलाके में गन्ने की छिलाई और ढुलाई के लिए मजदूरों की किल्लत होने की समस्या से इस नई मशीन के उपलब्ध होने के बाद किसानों को निजात मिल जाएगी।